{"_id":"5c02cb7dbdec2241913022c6","slug":"11543687037-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने एक साथ शुरू किया चारों विधान सभा ओं में पदयात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने एक साथ शुरू किया चारों विधान सभा ओं में पदयात्राएं
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। भाजपा की ओर से 15 दिनों तक चलने वाली पदयात्रा का शुभारंभ शनिवार को चारों विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ किया गया। यह यात्रा पहली दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलेगी। जनपद के प्रभारी प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने सदर विधान सभा क्षेत्र की यात्रा का शुुभारंभ ख्वाजाजहांपुर में शहीद सुदामा राजभर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद किया। उन्होंने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अलग- अलग टोलियों में नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में हर टोली में 25 कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। इस क्रम में रात्रि विश्राम कर चौपाल में स्थानीय लोगों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे। दावा किया कि आजादी के 70 साल बाद भी कितने ही गांवों में बिजली नहीं पहुंची थी, सड़कें नहीं थीं, अब लगभग हर गांव तक बिजली पहुंचा दी गई है। पूरे देश में चौड़ी सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, रेलवे में नई लाइनों के साथ ही उसका विस्तार हो रहा है, नए एयरपोर्ट बन रहे हैं। गांवों में 16 से 18 घंटे बिजली मिल रही है, किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। रसोई गैस के लिए अब समस्या नहीं होती है। इस अवसर पर रमेश राय, अशोक सिंह, सीता राय, संजय पांडेय, राकेश मिश्र, रामाश्रय मौर्य, संजीव जायसवाल, विजय राजभर, संगीता द्विवेदी, कृष्ण कान्त राय, संतोष वर्मा, यादवेंद्र सिंह, रामप्रवेश, विनय, संजय मौर्य, मिना अग्रवाल, नूपुर अग्रवाल, संदीप उपाध्याय, सचितानंद, कैलाश मद्धेशिया, विनोद गुप्त आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।