फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जरुरतमंद लोगों की सहायता करने ही मानवता

जरुरतमंद लोगों की सहायता करने ही मानवता

Wed, 30 May 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जरुरतमंद लोगों की सहायता करने ही मानवता
कोपागंज (मऊ)। रामायण हमें आदर, सेवा भाव, त्याग और बलिदान के साथ सदैव लोगों के हित में अग्रणी होने की पाठ सिखाती है। जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने दीन-दुखियों और वनवासियों के कष्ट दूर करते हुए उन्हें संगठित करने का कार्य किया और समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर किया। यह विचार ब्लाक के लाड़नपुर स्थित चेरारामकापूरा में जारी सतचंडी महायज्ञ के सातवें दिन सोमवार को कथा वाचक नीरज शास्त्री ने श्रद्वालुओं से व्यक्त की। सतचंडी महायज्ञ के समापन पर कथावाचक नीरज शास्त्री ने मौजूद श्रद्वालुओं को सुंदरकाण्ड की महिमा का वर्णन करते हुए कहा की सुंदरकांड मानस का सुंदर भाग है। आज समाज में सुंदरकांड के पाठ का प्रचलन है, इसीलिए किसी ग्रंथ के किसी विशेष भाग के पठन को परंपरा बनाने का अर्थ है कि हम उस भाग को बार-बार पढ़ें और अपने आचरण में उतार लें। मात्र पढने से कल्याण नहीं हो सकता। जैसे एक रोगी डॉक्टर से दवा लेकर आए, डॉक्टर दवा का पर्चा लिखकर दे दे, रोगी उस पर्चे को घर लेकर आए और उसे आदर से बार-बार पढ़े,तो उसका कल्याण नहीं हो सकता, स्वास्थ्य के लिए पर्चे पर लिखी दवा का सेवन करना आवश्यक है। इसी तरह ग्रंथों का पूर्ण लाभ लेने के लिए उन्हें जीवन में उतारना आवश्यक है। इस मौके पर जवाहिर तिवारी , विनोद तिवारी, राजेश राय ,पीयूष राय ,नरेंद्र राय ,धर्मेंद्र तिवारी, अजीत पांडेय ,समीर तिवारी ,नवीन सिंह और अमित सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed