{"_id":"5ae759544f1c1b6e098b72bb","slug":"11525111124-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दंपती ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दंपती ने की मारपीट
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर निवासिनी पुष्पा देवी पत्नी हरिमन चौहान ने सोमवार को कोतवाली में रेहन रखे खेत को जोतने को लेकर हुए विवाद में अपने और अपनी सास के साथ मारपीट करने के आरोप में गांव के एक दंपती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
दर्ज मुकदमे के अनुसार पुष्पा देवी पत्नी हरिमन ने गांव के ही गोवर्धन पुत्र रामदेव का खेत एक लाख 58 हजार देकर रेहन लिया था और उस पर खेती कर रही थी। इस दौरान गोवर्धन ने दो बार में पुष्पादेवी को एक लाख रुपये वापस कर दिया था। सोमवार को पुष्पादेवी रेहन रखे खेत की जुताई कर जब घर पहुंचीं। जहां खेत में जुताई की सूचना मिलने पर गोवर्धन उनकी पत्नी सुगनी देवी, पुत्री अंजू उसके घर पहुंचे और खेत जोतने का विरोध जताया। जिस पर पुष्पादेवी द्वारा 58 हजार शेष होने की बात कहकर खेती करने की बात कही। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ने पर तीनों ने पुष्पादेवी से मारपीट कर दी। पुष्पादेवी की चीख पुकार सुनकर पहुंची उसकी सास ने जब बचाव किया तो तीनों ने उससे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि वह चार माह के गर्भ से है, मारपीट के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई।