फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सच्चे मित्र प्रेम का प्रतीक है भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की दोस्ती

सच्चे मित्र प्रेम का प्रतीक है भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की दोस्ती

Tue, 02 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
सच्चे मित्र प्रेम का प्रतीक है भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की दोस्ती
कोपागंज। कस्बे के प्राचीन गौरी शंकर मंदिर परिसर में चल रहे संगीतमय साप्ताहिक भागवत कथा के अंतिम दिन सोमवार को कथावाचक अनुपानंद जी महाराज के कृष्ण सुदामा के प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। उत्साहित भक्त जय कन्हैया लाल की जयकारा लगाने से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। कथा के अंतिम दिन भारी संख्या में शामिल श्रद्धालु राम-कृष्ण धुनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

आयोजकों की ओर से कार्यक्रम के समापन सत्र में फूलों की होली खेली गई। कथा वाचन के दौरान कथा में अनुपानंद महराज ने गुरु के महत्व को रेखांकित करते कथा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपनी इंद्रियों के कारण काम, क्रोध, आशक्ति, अहंकार से वशीभूत होकर जीवन के परम लक्ष्य और परम शांति से दूर होकर निराश और परेशान हो जाता है। भगवान कृष्ण की लीलाओं को साधारण भाव से नहीं समझा जा सकता है। मनुष्य जितना ज्यादा भगवान कृष्ण के भक्ति के प्रति अनुरागी होगा उतना ही उसका मन उज्ज्वल होता जाएगा। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के मित्र प्रेम का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्चे प्रेम में ऊंच और नीच नहीं होती और न ही अमीरी-गरीबी होती है। भगवान कृष्ण और सुदामा की दोस्ती को सच्चे मित्र प्रेम के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। सुदामा को अपने द्वार पर देखकर भगवान श्रीकृष्ण खड़े हो गए और स्वयं दौड़कर द्वार तक चले गए तथा अपने मित्र सुदामा को गले लगा लिया। कथा के दौरान अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो के दर पे सुदामा गरीब आ गया है। इस अवसर पर आयोजक समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, ओम प्रकाश गुप्ता, पंकज राय, धर्मेंद्र चौरसिया, गोपाल यादव, संजीत यादव, प्रवीण चौरसिया, दीनबंधु गिरी, अशोक यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed