फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डिस्ट्रिक्ट बार का चुनाव- अध्यक्ष मंत्री सहित तीन पदो के लिए छह प्रत्याशी मैदान में

डिस्ट्रिक्ट बार का चुनाव- अध्यक्ष मंत्री सहित तीन पदो के लिए छह प्रत्याशी मैदान में

Tue, 05 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार का चुनाव- अध्यक्ष मंत्री सहित तीन पदो के लिए छह प्रत्याशी मैदान में
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की 23 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के चुनाव लिए 13 दिसंबर 2017 को मतदान होगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना भी होगी। मतदान के लिए 233 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। अध्यक्ष, मंत्री और आडिटर पदो के लिए छह प्रत्याशी मैदान में है। शेष पदो पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। इसकी औपचारिक घोषणा चुनाव परिणाम के साथ ही होगी। उधर मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच में कनिष्ट कार्यकारिणी पद के लिए दाखिल चार प्रत्याशियों के पर्चा निरस्त कर दिया। वही विभिन्न पदों से चार लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के सदस्यो ने बताया कि मंलगवार को जांच में कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए दाखिल पर्चो में चार लोगों का नामांकन खारिज कर दिया गया। जिनका नामांकन खारिज हुआ उसमें चंद्रप्रकाश, जयनाथ यादव, अनिल कुमार श्रीवास्तव और अशीत पाठक का नाम शामिल है । वही चार लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिन लोगों ने अपना नामांकन वापस लिया उसमें वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए गुलाव चंद सोनकर और पंचानंद वर्मा तथा साधारण उपाध्यक्ष के लिए पवन कुमार श्रीवास्तव तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए नमेंद्र कुमार श्रीवास्तव का नाम शामिल है। एल्डर कमेटी ने बताया कि नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए जवाहरलाल प्रजापति और चंद्रशेखर उपाध्याय तथा मंत्री पद के लिए सुरेंद्र सिंह और रितेश कुमार श्रीवास्तव के बीच तथा आडिटर पद के लिए कमलेंद्र प्रताप नारायण सिंह और महेंद्रनाथ राय के बीच मुकाबला होगा। शेष पदो के लिए निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। जिसकी औपचारिक घोषणा चुनाव परिणाम के साथ होगी। मतदान 13 दिसंबर 2017 को पूर्वाह्न दस बजे से अपराह्न दो बजे तक होगा। उसी दिन अपराह्न ढाई बजे से मतगणना होगी। मतदान के लिए 233 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। जो अध्यक्ष, मंत्री और आडिटर पदो के लिए चुनाव लड़ रहे छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगें। चुनाव कार्यक्रम में एल्डर कमेटी के सदस्यों के अलावा राधेश्याम ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed