{"_id":"5a22efc04f1c1bd1408ba8f7","slug":"11512239040-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया मिट्टी से भरी पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने किया मिट्टी से भरी पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। खनन को लेकर मुख्यमंत्री के कड़े तेवर तथा सरायलखंसी थानाध्यक्ष, खनन अधिकारी के निलंबन के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह खनन के मामले में चौकन्नी हो गई है। क्षेत्र में आए दिन हो रहे जगह-जगह मिट्टी खनन की शिकायतों को गंभीरता से लिया। शनिवार को अपराह्न लगभग एक बजे स्थानीय पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध अभियान चलाकर कई स्थानों पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान अवैध खनन कर जा रही मिट्टी से भरी पांच ट्रैक्टर टाली को जेसीवी को इंदारा पैट्रोल पंप के पीछे से पकड़ कर सीज कर दिया। जबकि पुलिस के ट्रैक्टर ट्राली के पकड़ते ही सभी चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गए। पुलिसिया कार्रवाई से खनन माफियो में हड़कंप की स्थिति रही।
शासन प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी कोपागंज थाना क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर रात तो रात दिन के उजाला में भी जगह-जगह दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ जेसीबी मशीनों से बेरोक-टोक खुलेआम मिट्टी खनन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। जबकि उक्त मिट्टी खनन पर हाई कोर्ट से लेकर प्रदेश सरकार द्वारा रोक लगाई गई है। बावजूद इसके खनन माफियाओं द्वारा शासन का मखौल उड़ाते हुए स्थानीय पुलिस व विभागीय कर्मियों के मिलीभगत से खुलेआम मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा है। मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जाता है।उधर खनन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े तेवर व जिले के एक दारोगा तथा खनन अधिकारी पर निलंबन की कार्यवाही किए जाने के बाद स्थानीय पुलिस ने अभियान के तहत इंदारा पेट्रोल पंप के पास से दिन के उजाले में ही खनन कर जा रही पांच ट्रैक्टर ट्रालियों तथा जेसीवी को पकड़ लिया। पुलिस के धरपकड़ करते ही सभी ट्रैक्टर के चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली तथा जेसीबी को संबंधित धाराओं में सीज कर खनन की रिपोर्ट विभाग को भेज दिया।