फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सेमरी जमालपुर का विद्युत उपकेंद्र बदहाल

सेमरी जमालपुर का विद्युत उपकेंद्र बदहाल

Fri, 16 Jun 2017 11:15 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
सेमरी जमालपुर का विद्युत उपकेंद्र बदहाल
मझवारा। घोसी विकास खंड क्षेत्र के सेमरी जमालपुर का 33/11 विद्युत उपकेंद्र अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। उपकेंद्र में मशीनों तथा उपकरणों के जर्जर हाल में होने से आए दिन फाल्ट की शिकायत सामने आती है। फाल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति में भी बाधा आ रही है। कम बिजली मिलने से जहां खेती किसानी भगवान पर असर पड़ रहा है वहीं गर्मी में बिजली कटौती से जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी उपकेंद्र की मरम्मत को लेकर विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय ने जब 1974 में सेमरी जमालपुर में विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास किया था। उपकेंद्र के बन जाने के बाद लोगों को पर्याप्त बिजली मिल रही थी, लेकिन उनके निधन के बाद विद्युत उपकेंद्र में मशीनों के मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की गई। हालत यह है कि विद्युत उपकेंद्र में लगी मशीनों तथा अन्य उपकरण रखरखाव के अभाव में खराब हो गए हैं। आए दिन तकनीकी खामी आने से घंटों बिजली गुल हो जा रही है। कम बिजली मिलने से खेती पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कुटीर उद्योग भी प्रभावित हो रहा है। लाखों की लागत से बना आवास कार्यालय खंडहर में तब्दील हो चुका हैं। दरवाजे खिड़की सभी टूट गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्र के पवन मद्धेशिया का कहना है कि पावर फीडर की मशीन जर्जर हो गई है। यहां पर नई मशीन की जरूरत है। जैसे ही गांवों में बिजली आपूर्ति होती है वैसे ही कोई न कोई फॉल्ट आ जाता है। छोटे से छोटे काम के लिए भी लोगों को अधिकारियों व कर्मचारियों की तलाश में भटकना पड़ता है। अभिषेक यादव, घूरा, प्रफुल्ल राय, श्यामप्रीत, सुरेमन, संतोष का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र में मशीनों तथा विद्युत उपकरणों की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर इतिश्री कर ली जाती है। अधिकारियों व कर्मचारियों की लूट खसोट के चलते विद्युत उपकेंद्र की स्थिति दिन ब दिन दयनीय होती जा ही है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। उधर, उप खंड अधिकारी एसपी मिश्र का कहना है कि अवर अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है। शीघ्र ही उपकेंद्र की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed