फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ग्रामीण इलाकों में मना डाला छठ पूर्व

ग्रामीण इलाकों में मना डाला छठ पूर्व

Tue, 13 Nov 2018 11:27 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में मना डाला छठ पूर्व
जिले के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को डाला छठ की धूम रही। सुख, शांति, संपन्नता तथा पुत्र की मंगल कामना को लेकर निर्जला व्रत रखने वाली व्रती महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

अमिला : स्थानीय कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में डाला छठ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कस्बा के पूरब, पश्चिम कोट मोहल्ला तथा बाबा थानीदास पोखरा, अमिला, अकटहा, खनिगह, हवाकपुरा, बसवांपुर, सरया, चिरैयाडार, नवकपुरा, माफिया, सोनाड़ीह सहित विभिन्न गांवों के पोखरों पर व्रती महिलाओं ने विधि विधान से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। कोपागंज : स्थानीय कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में डाला छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्बा के थाने के पीछे स्थित पोखरा, सहरोज स्थित तमसा नदी, देवकली फतहपुर ताल नरजा सहित विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया। दोहरीघाट : कस्बा स्थित सरयू नदी के तट, नई बाजार, बेलौली, सूरजपुर, धनौली रामपुर सहित विभिन्न गांवों स्थित तालाबों पर हजारों व्रती महिलाओं ने छठ माता के गीत गाते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसी बीच घाटों पर लगे मेले में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। ज्यादातर बच्चों को पटाखे छोड़ते देखा गया। पिपरीडीह : क्षेत्र के बढुआगोदाम, कोटवां, कहिनौर, महलीपुर, पहाड़पुर, पिपरीडीह, खरगजेपुर, रैकवारेडीह, उस्मानपुर सहित विभिन्न गांवों की व्रती महिलाओं ने गांव स्थित पोखरों पर भगवान सूर्य का विधि विधान से अर्घ्य दिया। विशेषकर वनदेवी धाम स्थित पोखरे पर काफी गहमागहमी रही। वहां लगे मेले में बच्चों ने लुत्फ उठाया। बोझी बाजार : बोझी बाजार, मांदीसिपाह, हनुमान नगर, चंद्रापार, थानीदास, सुल्तानपुर, नदवासराय, च्यूटीडांड़ सहित विभिन्न इलाकों में डाला छठ धूमधाम से मनाया गया। मुहम्मदाबादगोहना : कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों मेऱ्ं डाला छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के देवलास मंदिर स्थित पोखरे पर जुटी हजारों महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। सूरजपुर : क्षेत्र के रसूलपुर, बैरमपुर, सूरजपुर आश्रम, बड़कीबारी, महुआबारी सहित विभिन्न स्थानों पर व्रती महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। रानीपुर : क्षेत्र के रानीपुर, पलिगढ़ पोखरा, भैसही नदी के किनारे, काझा स्थित रामवन पोखरा, शंकर जी का पोखरा सहित विभिन्न पोखरों पर व्रती महिलाओं ने भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन


जोड़ डाला छठ
मधुबन : नगर पंचायत मधुबन, मर्यादपुर, दुबारी, दरगाह, सिपाह इब्राहिमाबाद सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों की व्रती महिलाएं प्राचीन जलाशय दुधिया पोखरा, उसुरी पोखरा, वीरा बाबा के स्थान सहित विभिन्न घाटों पर विधि विधान से अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी : छठ पर्व के प्रथम दिन घोसी नगर के बड़ागांव पूर्वी भाग स्थित कैलाश मानसरोवर पोखरा, सीताकुंड पोखरे, नरोखर पोखरा, शारदा मंदिर के पास पोखरे के साथ अन्य पोखरे पर हजारों की संख्या में पहुंची व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। सुल्तानपुर, बलुआ पोखरा, पिढ़वल, हाजीपुर, नदवल, भावनपुर, रघौली, मिश्रौली, जामडीह सहित विभिन्न स्थानों पर विधिविधान से पूजन अर्चन किया।
इनसेट
शिविर लगाकर की सहायता
घोसी। डाला छठ के अवसर पर घोसी नगर के बड़ागांव कैलाश मानसरोवर पोखरा, सीताकुंड, नरोखर पोखरा पर व्रती महिलाओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की तरफ से शिविर लगाया गया था। शिविर में राजेश जायसवाल, राजकिशन ओमर, गोपाल साहनी,अजय सिंह,मुन्ना गुप्ता,जीतू मद्देशिया, सुनील ,महावीर विश्वकर्मा आदि लगे रहे।

इनसेट
नहर में पानी न होने से परेशान रहे श्रद्धालु
घोसी। डाला छठ के अवसर पर दोहरीघाट पंप कैनाल नहर के साथ शारदा सहायक खंड 32 नहर में पानी न होने के चलते नहर के किनारे के गांव की महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed