{"_id":"5be5c9efbdec2269b96c9571","slug":"111541786095-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका प्रशासन ने कराया ब्रह्मस्थान पोखरे की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका प्रशासन ने कराया ब्रह्मस्थान पोखरे की सफाई
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। डाला छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई है। जगह-जगह पूजा में लगने वाले सामानों की खरीद बिक्री का दौर शुरू हो गया है। नदी, तालाबों, पोखरों के घाटों पर लोगों द्वारा अपनी-अपनी वेदियां बनाई जा रही है। वेदियां बनाकर लोग उस पर अपना नाम, व्रती महिलाओं का नाम लिखकर अपनी जगह सुरक्षित करने में जुट गए हैं। पालिका प्रशासन ने ब्रह्मस्थान पोखरे की सफाई कराई।
डाला छठ के मौके पर क्षेत्र के तमसा तट पर स्थित हनुमान घाट, मड़इया घाट, बमघाट, सत्तीघाट, ढेकुलियाघाट, ब्रह्मस्थान, शीतला माता धाम, ब्रह्मस्थान पर भारी संख्या में व्रती महिलाएं भगवान सूर्य को अर्घ्य देती हैं। परदहां ब्लाक के वनदेवी धाम, दोहरीघाट स्थित सरयू तट के रामघाट, पुल के उत्तर दक्षिण, नई बाजार के हनुमान घाट, देवलास आदि स्थानों पर छठ के दिन रेला लगता है। जगह-जगह पूजा में लगने वाले सामानों की खरीद बिक्री का दौर शुरू हो गया है। इसके लिए सार्वजनिक पोखरों की सफाई करानी भी शुरू हो गई है। शुक्रवार को छठ पर्व के मद्देनजर नगरपालिका प्रशासन की तरफ से नगर के ब्रह्मस्थान पोखरे की साफ-सफाई कराया गया।
रतनपुरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में डाला छठ की तैयारी तेज हो गई है। युवाओं की टोली की तरफ से पोखरों की साफ सफाई शुरू हो गई है। पोखरों में चंदा वसूल कर नलकूप से पानी भरने का काम तेज हो गया है। नहरों में भी पानी न होने के चलते छठ पूजा करने वाली महिलाओं को चिंता सता रही है। कई ग्राम प्रधान नलकूपों से पोखरा में पानी भरवाना शुरू कर दिए हैं। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार यादव ने प्रशासन से शारदा सहायक खंड 32 एवं विलौझा कुशाडीह, छिछोर, विलासपुर माइनरो में तत्काल पानी छोड़े जाने की मांग की है।