फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शहर को स्वच्छ रखना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य

शहर को स्वच्छ रखना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य

Wed, 19 Sep 2018 01:14 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
शहर को स्वच्छ रखना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से नगर स्थित तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के सभागार में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन विषय पर विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी तारिक अजीज ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार ने मिलकर 2019 तक देश को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए संकल्प लिया है, जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरुक किया जा रहा है। सरकार का यह सपना है कि दो अक्तूबर 2019 तक देश के हर घर में शौचालय हो जिससे हमारा देश खुले में शौच से मुक्ति पा सके। विकसित देशों की श्रेणी में आ सके। कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद मजहर ने कहा कि अपने शहर, अपने नगर को स्वच्छ रखना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इसलिए हम सब लोगों को सप्ताह में एक घंटा अपने परिसर को स्वच्छ रखने में योगदान देना चाहिए। इसके साथ साथ गीला और सूखा कूड़ा को अलग-अलग कूड़ाघर में डालना चाहिए। उन्होंने लोगों से यह भी आवाह्न किया कि पॉलीथीन का प्रयोग न करना स्वच्छ भारत अभियान का एक महत्वपूर्ण घटक है, इसलिए हमें पॉलीथीन का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि पॉलिथीन पशुओं द्वारा खाए जाने से उनकी असमय मृत्यु होने से देश में पशुधन की तीव्र हानि हो रही है।
विज्ञापन

सभासद जावेद अहमद ने कहा कि देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को स्वच्छ करने का सपना देखा था जिसको वर्तमान भारत सरकार ने एक मिशन के रूप में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एसएनराय ने कहा कि भारत सरकार सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की दिशा में बहुत तेजी से कार्य कर रही है और कूड़े से खाद बनाने के कारखाने भी लगाए जा रहे हैं जिससे स्वच्छ भारत मिशन को गति मिली है।इस मौके पर विभाग द्वारा एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमेंराहुल, विपिन, अमन, चिराग, जैद, अबुजर, अफ्फान, आसिम, रेहान, फैसल, राजकुमार, तौहीद, शाहिद, अमन, आतिफ, अंसार, आदिल, सन्नी, आकाश, नितेश सहित 20 प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। भोजपुरी लोकगीत एवं बिरहा पार्टी, आजमगढ़ के कलाकारों ने स्वच्छता से संबंधित भोजपुरी लोकगीत के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed