{"_id":"5af483824f1c1b330a8b947f","slug":"111525973890-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोद भराई कार्यक्रम दो सशक्त मातृत्व को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोद भराई कार्यक्रम दो सशक्त मातृत्व को किया सम्मानित
Updated Thu, 10 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में नगर के श्याम संजीवनी अस्पताल पर गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क परामर्श एवं गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही मातृत्व दिवस का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ. मालती शर्मा तथा सनबीम स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम तिवारी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद की अध्यक्ष डॉ. अलका राय ने कहा कि संगठन गर्भवती बहनों की गोद भराई के जरिए अपनी संस्कृतियों से परिचय करवा रहा है कि कैसे हमारे शिशु गर्भ में से ही शिक्षित एवं संस्कारित होकर आते थे। अवकाश प्राप्त शिक्षक राम प्रताप सिंह ने कहा कि भारत विकास परिषद अपने सभी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को अपनी परंपराओं एवं संस्कृति से परिचय करवाएं, इसी उद्देश्य से सन 1963 में इसका गठन हुआ। मातृत्व दिवस भी उसी की एक कड़ी है। कैप्टन एसके पांडेय ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान रश्मि बरनवाल, रितु अग्रवाल, पुष्पा जायसवाल, अर्चना बर्नवाल, सचिव प्रकाश जैन, नीतीश पांडेय, सुमन, विजेंद्र पांडेय, भगवान, सुनील, पारस तथा सौरभ राय आदि उपस्थित रहे। संचालन रवीश तिवारी ने किया।