{"_id":"5ab146084f1c1b91778b67ce","slug":"111521567240-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बाद ठेकेदार ने शुरू कराया निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बाद ठेकेदार ने शुरू कराया निर्माण कार्य
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर (मऊ)। नगर पंचायत के कुट्टूपुर मुहल्ले में कराए जा रहे, नाला और खड़ंजा मार्ग में मानक के अनुरूप घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने पर सोमवार को वार्ड के सभासद ने विरोध कर काम को बंद करा दिया। वहीं मंगलवार को ठेकेदार द्वारा पुन: घटिया सामग्री से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। ठेकेदार के इस मनमाने रवैया को लेकर वार्डवासियों में नाराजगी है।
नगर पंचायत वलीदपुर में ई-टेंडरिंग द्वारा 123 काम स्वीकृत होने के बाद वार्ड में नाली नाला मार्ग निर्माण का कार्य चल रहा था, कि इसी बीच सभासद को निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने की भनक लगी। जिस पर सभासद देवनाथ यादव के नेतृत्व में वार्डवासियों ने कार्य को रुकवा दिया। सभासद का आरोप था कि ठेकेदार खड़ंजे नाली, नाला आदि के निर्माण कार्य में मानक के विपरीत कार्य कर रहा है, जहां प्रथम ईट की जगह निम्न स्तर का ईंट लगाई जा रही है। लेकिन मंगलवार को संबंधित ठेकेदार ने पुन: घटिया सामग्री के साथ निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। ठेकेदार के मनमाने रवैया को देखते हुए सभासदों ने इस संबंध में फैक्स के माध्यम से जिले के उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए मानक के अनुसार निर्माण कार्य न करने पर जनआंदोलन की चेतावनी दी।