{"_id":"59d526c04f1c1bae538b5d84","slug":"111507141312-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की आवश्यकता: जयशंकर प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की आवश्यकता: जयशंकर प्रसाद
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, इंकलाबी कामगार यूनियन, मऊ टीम डेमोक्रेसी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नगर स्थित सर इकबाल पब्लिक स्कूल के सभागार में देश की आर्थिक नीतियों में हमारी राजनैतिक भूमिका विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तथा दिल्ली प्रेस क्लब आफ इंडिया के अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद गुप्त ने किया। मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्रम एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जयशंकर प्रसाद नें कहा कि किसी भी देश का विकास उसकी आर्थिक स्थिति पर ही पूर्ण रूप से निर्भर है। इसलिए देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की आवश्यकता है। जिससे देश व समाज का संपूर्ण विकास हो सके। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ आरटीआई कार्यकर्ता अरविंद मूर्ति ने कहा कि देश में आर्थिक उत्पादन की समस्या प्रमुख नहीं है। वरन उत्पादन मूल्यों के वितरण की सही राजनैतिक प्रबंधन का नहीं होना है। कार्यक्रम के सहसंयोजक उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल नें कहा कि देश की आर्थिक नीतियां छोटे और मझोले व्यापारियों, किसानों, कामगारों, बुनकरों के हितों को केंद्र में रखकर बननी चाहिए । अंत में कार्यक्रम के सहसंयोजक गोपाल कृष्ण बरनवाल, आतिफ रहमान ने सभी आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया । इस अवसर पर किसान नेता देव प्रकाश राय, रवि बरनवाल, डॉ. विनोद कुमार बरनवाल, आनंद कुमार गुप्ता, मुमताज शाह आर्टिस्ट, रामअवध राव, डॉ. शकील अहमद, नित्यानन्द यादव, मंजर भाई, लवकुश विश्वकर्मा, बाबू रामजी, अतुल एडवोकेट, सुबाष, प्रदीप चौहान, इकबाल अहमद, मुन्नू राम, रामभवन आदि शामिल रहे।