{"_id":"5c4f49b9bdec22281746eec6","slug":"101548700089-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मियों की बेमयादी हड़ताल आठवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मियों की बेमयादी हड़ताल आठवें दिन भी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। उप्र स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ का हड़ताल आठवें दिन सोमवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में जारी रहा। इस दौरान आंदोलन कर्मियों द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया। संघ के पदाधिकारियों सहित सभी संविदा कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने तक अपने हक को लेकर ऐसे ही डटे रहने का संकल्प लिया।
उप्र स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में 15-20 सालों से कार्यरत संविदा कर्मियों ने नियमितीकरण एवं समान कार्य, समान वेतन की मांग को लेकर कई बार आंदोलन किया। इसके बावजूद राज्य शासन ने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया। इसलिए यह अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। जब तक प्रदेश सरकार हमारी मांगें नहीं मान लेती, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। संविदा चिकित्सक डॉ. अशफाक अहमद अंसारी तथा डॉ. कमाल ने बताया कि सरकार संविदा कर्मियों के प्रति सौतेला व्यवहार अपना रही है। जब तक मांगे पूरी नहीं होती है तब तक हमलोग डटे रहेंगे। इस मौके पर इस मौके पर मंत्री राजीव कुमार राय, रविंद्रनाथ, डॉ. अजहर, डॉ. नीतू शर्मा, डॉ. आफरीन, दुर्गाप्रताप, कामाख्या मौर्या, सौरभ, कृष्णा राय, पूजा, प्रमोद, कबीर आलम, अरविंद्र वर्मा, बृजेश सिंह, बिंदेश्वरी, सुनीता यादव, रागिनी, नीतू सिंह, सिंपा राय सहित आदि मौजूद रहे।