फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   संविदा चिकित्सकों, कर्मचारियों की मानदेय के मामले में विभाग ने ली सुधि

संविदा चिकित्सकों, कर्मचारियों की मानदेय के मामले में विभाग ने ली सुधि

Sat, 22 Dec 2018 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
संविदा चिकित्सकों, कर्मचारियों की मानदेय के मामले में विभाग ने ली सुधि
मऊ। संविदाकर्मियों को समय से मानदेय और निर्धारित मानदेय से कम मानदेय देने के मामले में विभागीय अधिकारियों ने सुधि ली है। सीएमओ ने चिकित्साधिकारी का त्यागपत्र नामंजूर करते हुए सभी संविदाकर्मियों का मानदेय जारी कर दिया है। इससे चिकित्सकों तथा 580 संविदा कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। अमर उजाला ने अपने 20 दिसंबर के अंक में हफ्ते भर में कार्रवाई न हुई तो कार्य बहिष्कार शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में तैनात संविदा चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने 18 दिसंबर को निर्धारित मानदेय से कम मानदेय देने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह और सीएमएस डॉ. बृजकुमार सिंह को सौंप दिया था। चिकित्सक के इस्तीफे की जानकारी मिलने पर प्रांतीय चिकित्सा संघ के चिकित्सकों ने सीएमओ से मिलकर इस मामले की जांच कराने और संविदा चिकित्सक को निर्धारित मानदेय देने की मांग की थी। शनिवार को सीएमओ ने संविदा चिकित्सक के इस्तीफे को नामंजूर करते हुए निर्धारित मानदेय देने का निर्देश लेखा प्रबंधक को दिया। इस बाबत सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि चिकित्सक के साथ आ रही समस्याओं का निस्तारण कर उनके इस्तीफे को नामंजूर कर दिया गया है।
विज्ञापन


मिला मानदेय
मऊ। जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल सहित 9 सीएचसी और 38 पीएचसी में तैनात 80 संविदा चिकित्सक और 580 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने से काफी समस्याएं आ रही थीं। इस संबंध में अमर उजाला द्वारा 16 दिसंबर को संविदाकर्मियों को दो माह से मानदेय नहीं शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। जहां एचएचआरएम द्वारा संज्ञान में लेते हुए आनन फानन में गत दिवस सभी चिकित्सकों और कर्मियों को मानदेय जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed