{"_id":"5be2ea07bdec22697f68098d","slug":"101541597703-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों बच्चों के परिवारों में लौटी खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों बच्चों के परिवारों में लौटी खुशियां
Updated Wed, 07 Nov 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के मुहवा मोड़ कांड में घायल तीन बच्चे स्वस्थ होकर ट्रामा सेंटर वाराणसी से घर लौट आए। दीवाली से पूर्व इन बच्चों के अपने घर लौटने से उनके परिवारों में खुशियां लौट आई। तीनों बच्चों के परिवार एक महीने से अधिक समय तक दहशत भरा जीवन जी रहे थे। गरीब परिवारों के इन बच्चों के इलाज में जिला प्रशासन ने राइफल क्लब के माध्यम से एक लाख रुपयों का सहायता दिया था। क्षेत्रीय विधायक मुख्तार अंसारी की ओर से एक पाई की मदद नहीं दी गई। जबकि एमएलसी राम जतन राजभर ने अपनी निधि से दो गंभीर घायलों को एक एक लाख रुपयों के इलाज की व्यवस्था कराई।
बता दें कि 27 सितंबर 2018 को मुहम्मदपुर बरहिया के मुहवा मोड़ पर एक स्कूली बच्चों की एक टेंपो को एक निजी बस ने टक्कर मारी थी। इस घटना में डीडी पब्लिक स्कूल के तीन बच्चे घायल हो गए। उत्तेजित ग्रामीणों ने स्कूल पर धावा बोलकर चहारदीवारी ध्वस्त कर दिया। स्कूल में तोड़ फोड़ किया। उपद्रव में पुलिस ने 24 नामजद तथा सैकड़ों अज्ञात उपद्रवियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। इधर घायल बच्चों में तीन को उसी दिन ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया। एक घायल बच्ची का इलाज जिले के एक नर्सिंग होम में चल रहा था। डीएम के निर्देश पर जिलापूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी वाराणसी में रहकर उनका इलाज कराया। सपा विधान परिषद सदस्य राम जतन राजभर ने दोनों घायल बच्चों के लिए एक एक लाख की आर्थिक सहायता दी। डाक्टरों का परिश्रम काम आया और बच्चे स्वस्थ हो गए। इन्हें दीवाली से पहले ही ट्रामा सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब इन परिवारों में खुशियां लौट आई हैं।