{"_id":"5b86dec942c792466408d381","slug":"101535565513-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन तहसील के लखनौर गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार द्वारा दिए जाने वाले खाद्यान्न में घटतौली और मूल्य से ज्यादा रुपए लिए जाने से नाराज होकर बुधवार को लखनौर तिराहा पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि कई बार शिकायतों के बाद कोटेदार पर कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस ने कोटेदार पर कार्रवाई के आश्वासन देने पर दो घंटे बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।
लखनौर गांव में कोटेदार द्वारा अंत्योदय और पात्र लाभार्थियों को दिए जाने वाले खाद्यान्न वितरण में घटतौली और मुल्य से अधिक रुपए लेने पर बुधवार की सुबह करीब 11 बजे 50 से ज्यादा महिलाएं और पुरूषों ने मर्यादपुर- मधुबन बेल्थरारोड मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। सुबह का समय होने के चलते कई लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कोटेदार मुन्नी देवी द्वारा प्रति माह वितरण के दौरान हर लाभार्थियों को खाद्यान्न सामग्री आधा से एक किलो कम दिया जाता है। साथ ही निर्धारित मूल्य से 50 पैसा अतिरिक्त राशि वसूल जाता है। इसका विरोध करने पर कोटेदार के लोगों द्वारा मारपीट करने को उतारू हो जाते है। कोटेदार के मनमानी के खिलाफ कई बार जिला पूर्ति अधिकारी को शिकायत भी किया गया। कार्रवाई न होने पर जाम लगाकर अपना विरोध जताने को मजबूर होना पड़ा।
उधर जाम की सूचना पर पहुंची मधुबन पुलिस ने संबंधित कोटेदार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जाम समाप्त किया। इस मौके पर राज कुमार, रमेश, छोटेलाल, लाली, गुड़िया, हेवंती, अनुराधा, प्रमोद सहित 50 से ज्यादा ग्रामीण मौजूद रहे।