फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आंतकवाद से लेकर हर मुद्दे पर नकाम केंद्र सरकार

आंतकवाद से लेकर हर मुद्दे पर नकाम केंद्र सरकार

Mon, 25 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
आंतकवाद से लेकर हर मुद्दे पर नकाम केंद्र सरकार
कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के विरोध में सोमवार को मझवारा बाजार में ब्लाक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह ने भाजपा सरकार को पूंजीपतियों की सरकार और भ्रष्टाचारियों की सरकार करार देते हुए केंद्र सरकार के विरुद्ध आवाज बुलंद की। कहा कि केंद्र सरकार आतंकवाद से लेकर हर मुद्दे पर नाकाम है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों, बुनकरों, युवाओं के साथ धोखा किया।कहा कि किसान आत्म हत्या करने को मजबूर है क्योंकि उसके लागत के अनुरूप फसल के मूल्य नही मिल रहे हैं। मोदी सरकार द्वारा चार साल पहले युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिला। इसी क्रम में प्रदेश महासचिव घनश्याम सहाय ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक तरफ किसानों के हित की बात तो करती है, लेकिन उसके कोई कदम नहीं उठाती। सरकार ने पिछले 4 साल में देश के 15 पूजीपतियों के हजारों करोड़ का कर्ज माफ कर दिया, जबकि पूरे देश के लाखों किसानों को 50 हजार करोड कर्ज माफ नहीं कर सकी।
विज्ञापन

जबकि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वामीनाथ राय ने कहा कि कल्पनाथ राय के निधन के बाद क्षेत्र का विकास कार्य पूरी तरह ठप पड गया है। सम्मेलन को इंतेखाब आलम और घोसी ब्लाक अध्यक्ष रामनिवास राय ने सहित दूसरे वक्ताओं ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में सुभाष राय, दयाशंकर राय, खुबलाल चौरसिया, ओम नारायण शर्मा, सम्पति मौर्य, चम्पा भारद्वाज, अम्बिका चौहान, विश्राम राय, सुखदेव, पप्पू अंसारी, विपिन बिहारी पाठक, राजेश सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed