फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अतिक्रमण हटाया

अतिक्रमण हटाया

Sun, 27 Aug 2017 12:37 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाया
नदवासराय। विकास खंड कोपागंज के ग्राम पंचायत गंगुआबारी के भैरोपुर गांव में खलिहान की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को शनिवार को पुलिस बल और राजस्व टीम के संयुक्त प्रयास से हटाया जा सका। इस दौरान एसडीम सदर डा. राजेश कुमार मौके पर खुद मौजूद रहें।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि मिली शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत गंगुआबारी के भैरोपुर गांव में खलिहान की जमीन गाटा सं0 139 रकबा 73 एयर पर ग्रामीणों द्वारा छ: छोटे-बड़े मंदिर बनवाए गए हैं। साथ ही मंदिर के इर्द-गिर्द की जमीन पर गांव की के ईश्वर, शिवलोचन, शिवबहादुर सहित अन्य लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। मंदिर की सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों द्वारा चंदा लगाकर बाउन्ड्री वाल बनवाया जा रहा था। जिसे जमीन कब्जा करने वालों ने रोक दिया। इस पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी सदर से प्रार्थना पत्र देकर किया। इस आधार पर एसडीएम ने डा. राजेश कुमार तहसीलदार मिथिलेश त्रिपाठी और राजस्व टीम तथा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने खलिहान का स्थलीय निरीक्षण किया और भूलेख तथा भू मानचित्र के अनुसार पैमाईश कराकर अतिक्रमण की हुई जमीन अवमुक्त करवाया। एसडीएम ने हिदायत दिया कि बाउन्ड्री वाल बनाने में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं करेगा। इस अवसर पर घोसी कोतवाल डीके श्रीवास्तव, कोपागंज के एसओ कानूनगो शकर यादव, रामनयन यादव, लेखपाल हरिन्द्र चैहान, कृष्णबहादुर, भुवाल यादव सहित कईलोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed