{"_id":"596e46494f1c1b0e4f8b47b3","slug":"101500399177-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने आधुनिक शिक्षा का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने आधुनिक शिक्षा का किया शुभारंभ
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ(ब्यूरो)। मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने प्राथमिक विद्यालय दोहरीघाट दो पर बच्चों को प्रोजेक्टर द्वारा रुचिपूर्ण, आधुनिक शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय में बच्चों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के लिए सबमर्सिबल पंप का भी उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय रकौली के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में किए जा रहे इस प्रकार के प्रयास शिक्षा के उत्थान में मील का पत्थर सिद्ध होंगे। उन्होंने बच्चों को रुचिपूर्ण आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानाध्यापक केसी राय के प्रयासों की सराहना किया। केसी राय प्रधानाध्यापक ने सामुदायिक सहभागिता से व्यवस्था किया। इस कार्य मे किसी प्रकार का कोई शासकीय धन का प्रयोग नहीं किया गया। इस अवसर पर सतीश कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय रकौली के नेतृत्व एवम मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में दोहरीघाट ब्लाक के प्रमुख प्रदीप कुमार राय, खंड शिक्षा अधिकारी राजेश यादव सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।