फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   100 year old Neem tree burnt by lamp flame, people shocked

Mau News: दीपक के लौ से जला 100 साल पुराना नीम का पेड़, लोग हैरान

Thu, 09 May 2024 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
100 year old Neem tree burnt by lamp flame, people shocked
बढुआ गोदाम। सरालखंसी के बढुआगोदाम स्थित काली माता के मंदिर में मंगलवार सुबह पूजा करने गई कुछ महिलाओं ने नीम के पेड़ के नीचे दीपक जलाया था। कुछ देर बाद लौ की आग से पेड़ धूं धूंकर जलने लगा। आसपास के लोग हैरान हो गए। सूचना पाकर फायर बिग्रेड और नगरपालिका की टीम पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी आग बुझा नहीं पाए तो वापस लौट गए। पेड़ 100 साल से अधिक पुराना होने के चलते मंदिर की चहारदीवारी के बाहर तक लटका हुआ था। पेड़ का कुछ हिस्सा सूखा होने के कारण आग तेजी से पकड़ लिया। देखते देखते पूरा पेड़ जलने लगा। गनीमत रही कि आसपास मकान नहीं थे। आग तब तक नहीं बुझी जब तक पूरा पेड़ जल नहीं गया। आग 24 घंटे तक जलती रही। सुबह तक उसमें से धुंआ उठ रहा था। बढुआगोदाम के नगर पालिका सदस्य अरविंद कुमार सहित अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ काफी पुराना था। लोग सुबह शाम पेड़ के नीचे बैठते थे। बिजली नहीं रहने पर कुछ लोग दोपहर में पेड़ की छांव में आराम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed