फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   100 bed critical care block will be built in district hospital

Mau News: सुधरेगी सेहत, जिला अस्पताल में बनेगा 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लाक

Mon, 26 Dec 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
100 bed critical care block will be built in district hospital
मऊ। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कराया जाएगा। इसमें आईसीयू से लेकर कई अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल परिसर में करीब 6000 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। क्रिटिकल केयर ब्लॉक में आईसीयू, आईसोलेशन वार्ड, हाई डिफेंसिव यूनिट (एचडीयू), वेंटिलेटर के साथ हर बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल में 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जाएगा। इसके लिए 6 हजार वर्गमीटर जमीन की जरूरत है। यूनिट में आइसीयू, आइसोलेशन बेड के अलावा वेंटिलेटर व आक्सीजन जैसी सुविधाएं भी होंगी। शासन ने लैब भवन का भी प्रस्ताव मांगा है, जिसमें आइपीएचएल इंट्रीग्रेटेड पब्लिक लैब स्थापित की जाएगी। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इस लैब का संचालन किया जाएगा। यहां 24 घंटे 90 प्रकार की जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी। लैब में टेक्नीशियन, माइक्रोबायोलाजिस्ट, बायोकेमिस्ट व पैथोलाजिस्ट की तैनाती होगी। यूनिट बन जाने से लैब में डेंगू, चिकनगुनिया, स्क्रबटाइफस, मलेरिया, एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम, कालाजार, डायरिया, टीबी, कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, गुर्दा, मोतियाबिंद, अल्जाइमर समेत सभी रोगों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed