फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   10 contenders for the post of municipality president bought leaflets in 22 sets

Mau News: नगर पालिका अध्यक्ष पद के 10 दावेदारों ने 22 सेट में पर्चे खरीदे

Tue, 18 Apr 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
10 contenders for the post of municipality president bought leaflets in 22 sets
मऊ। निकाय चुनाव के लिए जनपद में नामांकन के पहले दिन सोमवार को कलेक्ट्रेट और चारों तहसीलों पर भावी प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। कलेक्ट्रेट पर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए दस प्रत्याशियों ने दो दो सेट नामांकन पत्र खरीदे। इस प्रकार नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए कुल कुल 22 सेट नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नामांकन पत्र खरीदने वालों में श्वेता नाम की एक किन्नर भी रही। नामांकन पत्र खरीदने वालों को बारी बारी से नामांकन कक्षों तक भेजा जा रहा था। कलेक्ट्रेट पर नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद प्रत्याशियों के पर्चों की ब्रिकी हो रही थी। यहां से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दस प्रत्याशियों ने 22 सेटों में परचे खरीदे। जबकि सदस्य पदों के लिए 252 परचों की बिक्री हुई। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आप के घोषित प्रत्याशी सुशील कुुमार चौधरी ने एक सेट में परचा खरीदा। उन्होंने बताया कि वे मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उधर सदर तहसील पर अदरी नगर पंचायत, कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत और कोपागंज नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्य पदों के नामांकन पत्र भावी प्रत्याशियों ने खरीदे।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना: स्थानीय तहसील क्षेत्र के तीन नगर पंचायतों के लिए होने वाले नगर निकाय चुनाव के नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष और सभासद पद के लिए कुल 141 पर्ची खरीदे गए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए तीनों नगर पंचायत में कुल 20 लोगों ने पर्चा खरीदा जबकि सदस्य के लिए 121 पर्ची की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक चिरैयाकोट नगर पंचायत में 9 नामांकन पत्र जबकि सदस्य पद के लिए मोहम्मदाबाद गोहना और चिरैयाकोट में प्रत्येक में 44 लोगों ने पर्चा खरीदा।नगर निकाय चुनाव में नामांकन के लिए सोमवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र की तीन नगर पंचायत, मुहम्मदबाद गोहना, वलीदपुर और चिरैयाकोट के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री तहसील परिसर में शुरू हुई। मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन कुल पांच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई जबकि वलीदपुर में छह और चिरैयाकोट में 9 नामांकन पत्र खरीदे गए। इस प्रकार तीनों नगर पंचायतों में अध्यक्ष के लिए कुल 20 पर्चे खरीदे गए। इसी तरह सदस्य पद के लिए मुहम्मदाबाद गोहना नगर के 18 वार्ड के लिए 44 लोगों ने पर्चा खरीदा। इसी क्रम में वलीदपुर में 33 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। चिरैयाकोट नगर पंचायत के कुल 15 वार्ड में सदस्यों के लिए पहले दिन 44 नामांकन पत्र खरीदे गए। इस प्रकार तीनों नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 20 और सदस्य पद के लिए 121 पर्ची नामांकन पत्र की बिक्री हुई।
विज्ञापन

मधुबन : तहसील परिसर में सोमवार को अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों ने पांच सेटों में परचे खरीदे। जबकि सदस्य पद 58 प्रत्याशियों ने 86 सेटों में परचे खरीदे। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के अनारक्षित श्रेणी के प्रत्याशी को नामांकन पत्र 250 रुपये में तो आरक्षित श्रेणी के प्रत्याशी को 125 रुपये में पर्चा दिया गया। सदस्य पद के अनारक्षित प्रत्याशी को नामांकन पत्र 100 रुपए आरक्षित श्रेणी प्रत्याशी को 50 रुपये में दिये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी : दिन तीनों नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 36 और सदस्य पद के लिए 63 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। हालांकि किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। नगर पंचायत घोसी के आरओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु 13 आरक्षित वर्ग एवं चार अनारक्षित वर्ग यानी कुल 17 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष एवं सभासद पद हेतु 31प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। दोहरीघाट के आरओ अरुण बाबू गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु आरक्षित वर्ग से छ: प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा,जबकि सभासद पद हेतु कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन हेतु पर्चा खरीदा।अमिला के आरओ वीरेंद्र पासवान ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु आरक्षित वर्ग से 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा , जबकि सभासद पद हेतु 13प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा ।इस प्रकार से तीनों नगर पंचायतों से अध्यक्ष पद हेतु 36 एवं सभासद पद हेतु 63 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। हालांकि तीनों नगर पंचायतों से किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed