फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth dies, unregistered doctor closes clinic and runs away

UP: जिस डॉक्टर पर किया भरोसा, वो ही निकला हैवान...युवक को दिया गलत इंजेक्शन, हो गई मौत

Thu, 03 Oct 2024 04:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Oct 2024 04:03 PM IST
सार

जिस डॉक्टर को भगवान समझकर परिवार के लोग युवक का इलाज कराने गए थे, उसने ही जान ले ली। परिवार के लोगों के आरोपों के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार है। 

विज्ञापन
Youth dies, unregistered doctor closes clinic and runs away
बॉबी फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी बाॅबी(20) की उपचार के दौरान लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने एक अपंजीकृत चिकित्सक पर गलत उपचार करने का आरोप लगाया है। तहरीर लेकर इलाका पुलिस जांच में जुट गई। वहीं मौत की सूचना मिलते ही अपंजीकृत चिकित्सक क्लीनिक बंद कर भाग निकला।
विज्ञापन


पिता गोपाल प्रसाद ने बताया कि बाॅबी का पिछले दो वर्ष से मोटापे के चलते कई बड़े अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा था। डाॅक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बाॅबी को बदनीयती से किसी ड्रग के इंजेक्शन दिए गए हैं। बेटे को क्षेत्र के अपंजीकृत चिकित्सक के द्वारा दिए जाने वाले इंजेक्शन से ही बेटे को राहत मिलती थी। पता चलने पर अपंजीकृत चिकित्सक से उपचार कराने पर उन्होंने मना कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद भी झोलाछाप उपचार देता रहा। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने लखनऊ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां मंगलवार दोपहर को युवक की मौत हो गई। देर रात युवक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अपंजीकृत चिकित्सक थाना राया क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर मिली है। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों बहनों व मां का रो-रोकर बुरा हाल
बाॅबी की तीनों बहनों राधा,चंचल व गुड़िया की शादी हो चुकी है। वे तीनों भाई को याद कर बेहोश हो जा रहीं हैं। वहीं मां संतोष देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह भी पुत्र को आवाज लगा बार-बार बेहोश हो रहीं हैं।



हड्डी व बाल रोग विशेषज्ञ बन कर रहे उपचार
नौहझील सीएचसी के अंतर्गत बड़ी संख्या में अपंजीकृत चिकित्सक उपचार कर रहे हैं। उनके उल्टे सीधे उपचार के चलते मरीज को जान गंवानी पड़ती है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में कोई भी कार्रवाई अपंजीकृत चिकित्सकों पर नहीं की जा रही है। अपंजीकृत चिकित्सक हड्डी व बाल रोग विशेषज्ञ या अन्य विशेषज्ञ के बोर्ड लगाकर क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। सीएचसी प्रभारी हेमराज सिंह ने बताया कि अपंजीकृत चिकित्सकों को चिह्नित कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed