{"_id":"617305f9a1361226d0348fc3","slug":"youth-dies-in-accident-mathura-news-mtr507432071","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट। गांव नगला बैसला के पास डांगोली चौराहे पर अचानक ट्रैक्टर के चल जाने से चालक की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रख दिया और प्रशासन से मुआवजे की मांग करने लगे।
शुक्रवार को गांव नगला बैसला निवासी हाकिम (23 वर्ष) पुत्र गोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली को खड़ा कर जा रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली चलने लगे। उन्हें रोकने के लिए चालक भागा तो ट्रैक्टर ट्राली के नीचे हाकिम आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इससे गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रख दिया। प्रशासन से मुआवजा एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे एसडीएम मांट रामदत्त राम एवं सीओ मांट ने पुलिस बल लगा कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मांट थानाध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने बताया मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।