फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   youth committed suicide

युवक ने किया सुसाइड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
youth committed suicide
मथुरा। सदर बाजार के औरंगाबाद में सोमवार की देर रात घर में कमरे के पंखे के हुक से युवक लटका मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि करीब १५ लाख रुपये लिए गए कर्ज को न चुकाने पाने के चलते उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार के औरंगाबाद की कुआं वाली गली में रहने वाले फिरोज खान(38) ने सोमवार की देर रात करीब 9 बजे अपने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। इसकी खबर लगते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सदर बाजार पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम हाउस पर उसके के बड़े भाई सत्तार ने बताया कि रात को पड़ोस के एक समारोह में खाना खाकर लौटे फिरोज ने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर दुपट्टे के सहारे पंखे के हुक से लटक गए।
विज्ञापन

जिस टेबल पर चढ़कर फिरोज ने फंदा लगाया, उसके पांव से गिराए जाने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की तरफ दौड़े, लेकिन कमरा बंद होने के कारण उसके दरवाजे तोड़ने में देरी हो गया। जब तक अंदर पहुंचे तब तक फिरोज ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि फिरोज घर से बाहर ही जर्राहा की दुकान करता था। कुछ लोगाें से १५ लाख रुपये का कर्जा लिया था। कर्जा न चुका पाने के कारण युवक ने यह कदम उठाया। उसके तीन बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed