{"_id":"6615b5fa66e4d619b30ace44","slug":"young-man-who-stole-four-mobile-phones-in-two-and-a-half-minutes-arrested-mathura-news-c-369-1-mt11006-111723-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ढाई मिनट में चार मोबाइल चुराने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ढाई मिनट में चार मोबाइल चुराने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। जीआरपी टीम ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने महज ढाई मिनट में चार रेल यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी अवनीश सिंह पुत्र देशराज सिंह निवासी गोपालपुर एटा ने बताया कि उसे काम की तलाश थी। कोई काम नहीं मिला तो चोरी करना शुरू कर दिया। वह रोजाना एटा से मथुरा आता। रात के वक्त ट्रेन का इंतजार कर रहे रेल यात्रियों के पास जमीन पर लेटता। मौका मिलते ही रेल यात्रियों के फोन चोरी कर लेता। मोबाइल चोरी की लगातार शिकायतें मिलने पर जीआरपी ने जंक्शन के द्वितीय एंट्री पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई। इसमें एक युवक एक-एक कर चार लोगों के पास जाकर लेटता है और उनके मोबाइल फोन चोरी कर लेता है। फुटेज से पहचान होने के बाद आरोपी को जंक्शन से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि अवनीश राह चलते लोगों को अपनी मजबूरी दिखाकर दो हजार रुपये में मोबाइल बेच देता था। एटा की एक दुकान पर भी चुराए गए मोबाइल बेचे हैं।
महंगे कपड़ों और जूतों का शौक
आरोपी ने बताया कि उसे महंगे कपड़े और जूते पहनने का शौक है। चोरी के मोबाइल बेचकर मिली रकम से वो कपड़े और जूते खरीदता था। नए कपड़े पहनकर स्टेशन जाता था। अपना हुलिया इस तरह बनाता था जैसे वो रेलयात्री हो। जीआरपी थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि आरोपी ने जिन लोगों को मोबाइल बेचे हैं, उनके बारे में भी जानकारी की जा रही है।