फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   young man dragged for 10 km after his hand was cut off in road accident

UP: दर्दनाक हादसा..अज्ञात वाहन की टक्कर से कटकर गिरा हाथ, फिर 10 किमी घसीटा युवक; लाश देख कांप गया कलेजा

Mon, 05 May 2025 08:56 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 05 May 2025 08:56 PM IST
सार

मथुरा में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक का हाथ कटकर गिर गया। इसके बाद शरीर का बाकी हिस्सा वाहन में फंसकर 10 किमी तक घिसटता रहा। दृश्य देख लोगों की रूह कांप गई।

विज्ञापन
young man dragged for 10 km after his hand was cut off in road accident
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर आगरा कैनाल के समीप बारिश रूकने का इंतजार कर रहे ई-बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन ई-बाइक सवार को 10 किलोमीटर तक खींच ले गया था। जिससे युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


 

बताया गया कि गांव अजीजपुर के समीप मैग्संस रिजाॅर्ट में महुआ, राजस्थान निवासी रिंकू जैसवाल (45) एग्जीक्यूटिव के पद पर तैनात थे। रविवार रात में कोसी से सामान लेकर ई-बाइक से रिजाॅर्ट लौट रहे थे। रास्ते में करीब नाै बजे बारिश होने से आगरा कैनाल के समीप रास्ते में रुक गए।

ये भी पढ़ें-UP: ताजमहल के पास बिना चालक के दाैड़ी कार...मच गई अफरातफरी, छह पर्यटक हुए घायल; दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान रिंकू ने रिजाॅर्ट में फोन कर बताया कि वह बारिश के चलते रास्ते में रुक गए हैं। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी ई-बाइक और एक हाथ कटकर वहीं गिर गया। बाकी शरीर का हिस्सा वाहन में उलझकर चला गया। वाहन घायल को 10 किलोमीटर तक खींचता ले गया। 

 
विज्ञापन

जब युवक रिजाॅर्ट नही पहुंचा तो प्रबंधक सौरभ सचदेवा समेत अन्य कर्मी खोजबीन में जुट गए। थोड़ी देर बाद छाता पुलिस से सूचना मिली कि एक अज्ञात शव चौकी कस्बा छाता के पास शेरगढ़ रोड पर मिला है। जो किसी वाहन में फंसकर आया हुआ प्रतीत होता है। 

ये भी पढ़ें-UP: सड़क पर युवक-युवती कर रहे थे ऐसी हरकत...लोगों को आ गई शर्म, पिता का खाैल उठा खून; लड़के काे सिखाया सबक

शव का एक हिस्सा सड़क से रगड़कर क्षत विक्षत हो गया। परिजनों और रिजाॅर्ट कर्मियों ने उसकी पहचान रिंकू के रूप में की। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के दो बच्चे और पत्नी है। पुत्री 15 वर्ष और पुत्र 13 वर्ष का है। सूचना मिलने के बाद महुआ से परिजन भी पहुंच गए। देर शाम पैतृक गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed