फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   driverless car ran over six tourists near taj Mahal

UP: ताजमहल के पास बिना चालक के दाैड़ी कार...मच गई अफरातफरी, छह पर्यटक हुए घायल, दो की हालत गंभीर; देखें वीडियो

Mon, 05 May 2025 08:13 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 05 May 2025 08:13 PM IST
सार

ताजमहल के पास उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक कार बिना चालक के सड़क पर दाैड़ती नजर आई। लोगों ने शोर मचाया, लेकिन कार पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। कार ने छह पर्यटकों को अपनी चपेट में लेकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
driverless car ran over six tourists near taj Mahal
घायल पर्यटक व सीसीटीवी में कैद कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में ताजमहल के पश्चिमी गेट की पार्किंग के पास सोमवार की सुबह बिना चालक वाली कार ने छह पर्यटकों को अपनी चपेट में ले लिया। कार उल्टी दिशा में दौड़ी और पार्किंग के पास चाय पी रहे पर्यटकों से जा टकराई। इससे चीखपुकार और अफरातफरी मच गई। किसी तरह कार को रोका गया। कार चालक हैंड ब्रेक लगाकर नहीं गया था। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


 

घटना सुबह करीब 10 बजे की है। ताजमहल की पश्चिमी गेट पार्किंग के पास असम से आए 27 सदस्यीय दल के लोग चाय की दुकान पर चुस्कियां ले रहे थे। इसी दरम्यान दिल्ली के नंबर की एक कार तेज गति से उल्टी दिशा में दौड़ती हुई आई और छह पर्यटकों को चपेट में ले लिया। इससे चीखपुकार और भगदड़ मच गई। अन्य पर्यटक चाय छोड़कर भागने लगे। लेकिन तब तक असम के पर्यटक भानु डे, देव, बुद्ध देव, जयंती देव, शर्मिला नाथ, मुक्ति धर घायल हो गए। 

ये भी पढ़ें-UP: सड़क पर युवक-युवती कर रहे थे ऐसी हरकत...लोगों को आ गई शर्म, पिता का खाैल उठा खून; लड़के काे सिखाया सबक
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से दो के पैर में फ्रेक्चर हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो की हालत गंभीर बताई गई है। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि हादसा कार में हैंड ब्रेक लॉक नहीं होने के कारण हुआ। घायलों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें-UP: घर में से आ रही थी बदबू...पड़ाेसियों ने बुलाई पुलिस, अंदर का दृश्य देखकर कांप गई लोगों की रूह
विज्ञापन

200 मीटर तक दौड़ी कार, वीडियो वायरल
बिना चालक वाली कार करीब 200 मीटर तक उल्टी दिशा में दौड़ती रही। इसके बाद चाय की दुकान पर टकराने के बाद रुक गई। पुलिस ने बताया कि चालक ने कार को खड़ी करने के बाद हैंडब्रेक नहीं लगाए थे। कुछ ढलान होने के कारण कार तेजी से उल्टी दिशा में दौड़ पड़ी। सुरक्षाकर्मियों ने भी चिल्लाया कि कार को रोको..रोको मगर उसमें ड्राइवर ही नहीं था। घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कार उल्टी दिशा में बिना चालक के दौड़ती हुई नजर आ रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed