{"_id":"6818bfab374d18a8380fcf43","slug":"young-man-and-woman-were-found-in-objectionable-condition-police-held-boy-2025-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सड़क पर युवक-युवती कर रहे थे ऐसी हरकत...लोगों को आ गई शर्म, पिता का खाैल उठा खून; लड़के काे सिखाया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सड़क पर युवक-युवती कर रहे थे ऐसी हरकत...लोगों को आ गई शर्म, पिता का खाैल उठा खून; लड़के काे सिखाया सबक
Mon, 05 May 2025 07:10 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 05 May 2025 07:10 PM IST
सार
सड़क पर प्रेमी जोड़ा आपत्तिजनक हरकत कर रहा था। लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। लड़की के पिता को फोन कर दिया। माैके पर पहुंचे पिता ने युवक की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। पुलिस माैके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
lover/couple demo
- फोटो : freepik
विस्तार
मैनपुरी में ईशन नदी पुल पर सोमवार की दोपहर एक प्रेमी जोडे़ को लोगों ने आपत्तिजनक हरकत करते हुए पकड़ा। जानकारी करने के बाद युवती के पिता को फोन पर सूचना दी। कुछ देर बाद युवती का पिता मौके पर पहुंचा और युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान वहां तमाशबीनों की भीड़ एकत्र हो गई। माैके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले गई।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की दोपहर को ईशन नदी पुल के पास लोगों ने एक युवक-युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो पास जाकर पूछताछ की। लोगों को देख कर दोनों सहम गए। लोग समझ गए कि वह प्रेमी जोड़ा है। युवती से उसके पिता का नंबर लेकर फोन पर सूचना दी।
ये भी पढ़ें-UP: घर में से आ रही थी बदबू...पड़ाेसियों ने बुलाई पुलिस, अंदर का दृश्य देखकर कांप गई लोगों की रूह
ये भी पढ़ें-UP: घर में से आ रही थी बदबू...पड़ाेसियों ने बुलाई पुलिस, अंदर का दृश्य देखकर कांप गई लोगों की रूह
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ देर बाद युवती के पिता वहां आ गए और युवक को सामने देख गुस्से में आगबबूला हो गए। युवक को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर यूपी 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ कर कोतवाली ले गए।
ये भी पढ़ें-UP: दंपती में हो रही थी कलह...ससुराल से बेटी को लेने गई मां का किया ऐसा हश्र, कांप गया कलेजा; इस हाल में मिली
ये भी पढ़ें-UP: दंपती में हो रही थी कलह...ससुराल से बेटी को लेने गई मां का किया ऐसा हश्र, कांप गया कलेजा; इस हाल में मिली
युवती के पिता से थाने आकर तहरीर देने की बात कही। काेतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पकडे़ गए युवक का शांतिभंग में चालान किया गया। वहीं युवती अपने बहनोई के यहां फिरोजाबाद चली गई।