{"_id":"6835e2d5eaa32fcdf40706f2","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-after-talking-to-his-fiancee-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'तुम धोखेबाज हो...', मंगेतर से रोते हुए बोला, फिर लटकी मिली युवक की लाश; काॅल रिकाॅर्डिंग से खुला ये राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'तुम धोखेबाज हो...', मंगेतर से रोते हुए बोला, फिर लटकी मिली युवक की लाश; काॅल रिकाॅर्डिंग से खुला ये राज
Tue, 27 May 2025 09:35 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 27 May 2025 09:35 PM IST
सार
युवक निजी अस्पताल में नाैकरी करता था। अस्पताल में ही दूसरी मंजिल पर बने कमरे में युवक की लाश फंदे पर लटकी मिली। परिजन ने शव को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मथुरा के राया कस्बे के एक अस्पताल में कार्यरत युवक ने मंगेतर के साथ फोन पर बात करने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।
रामपुुर जिले के थाना स्वार के मसवासी निवासी 20 वर्षीय विशाल दिवाकर सादाबाद रोड स्थित जीडीएम अस्पताल में कार्यरत था और अस्प्ताल में ही दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रहता था। अस्पताल के मालिक हरीश कुमार की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल मयफोर्स के मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम बुला ली। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के बाद विशाल के शव को फंदे से नीचे उतारा।
ये भी पढ़ें-UP: कोरोना संक्रमित की माैत..बुजुर्ग को बुखार और सांस लेने में हुई दिक्कत, इलाज के दाैरान अस्पताल में तोड़ा दम

पुलिस ने विशाल के मोबाइल फोन की रिकॉर्डिंग को सुना। इसमें पता चला कि विशाल की शादी किसी खुशबू नामक युवती से तय हो चुकी थी, वह फोन पर बातचीत के दौरान खुशबू से रोते हुए कहा रहा था, तुम धोखेबाज हो, अपने फोन से मेरी सारी फोटो डीलीट कर दो।
इसके बाद खुशबू ने कई फोन किए लेकिन विशाल ने फोन रिसीव नहीं किया। सूचना पर विशाल के पिता शिवदयाल और चाचा महाराज सिंह राया पहुंच गए हैं। पिता शिवदयाल ने बताया कि विशाल अगस्त 2024 में अस्पताल में नौकरी पर आया था। शिवदयाल ने अस्पताल पर 18 लाख रुपये बकाया बताया। जब पुलिस ने जांच की तो आरोप सही नहीं पाए गए। मृतक का सामान परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी फुटेज में विशाल अपने कमरे में अकेला जाता दिखाई दे रहा है।