फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna water level rises, power supply cut off in low lying areas

Mathura News: यमुना का बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों की बिजली काटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water level rises, power supply cut off in low lying areas
मथुरा। परिक्रमा पर साधु के घर के घुसा यमुना का पानी।  - फोटो : mathura
वृंदावन। यमुना का जलस्तर बढ़ा तो वृंदावन में कई कॉलोनियों में फिर से पानी भर गया। कुछ दिनों पहले ही यहां पानी उतरा था, लेकिन बढ़े जलस्तर से एक बार इन कॉलोनियों में पानी आ गया। वहीं केसी घाट पर परिक्रमा मार्ग में भी पानी आ गया। पुलिसकर्मियों ने केसी घाट पर माइक से चेतावनी दी है कि यहां दुकानों से सामान हटा लिया जाए। अभी और पानी बढ़ने की संभावना है। विद्युत निगम ने कई निचली कॉलोनियों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी है।
विज्ञापन

यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण वृंदावन की श्यामनगर, केशव नगर, श्रीजी कॉलोनी, केसी घाट स्थित परिक्रमा मार्ग में पानी आ गया है। केसी घाट पर साधुओं के घरों में पानी घुस गया। यहां तक कि शिव मंदिर भी यमुना के जल में डूब गया। वहीं विद्युत निगम ने दो कॉलोनियों की विद्युत आपूर्ति भी बंद कर दी है, जिससे कि वहां कोई हादसा न हो।
विज्ञापन

सोमवार को विद्युत अधिकारियों ने केशव नगर और श्याम नगर में निरीक्षण करने के बाद वहां की सप्लाई को बंद कर दिया। एसडीओ संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि दोनों जगहों की सप्लाई बढ़ते जलस्तर को देखकर बंद की गई है। आपूर्ति बंद होने से करीब 250 घर प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed