Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   yamuna, rever, cleen, poklane, silt, mathura

यमुना की सिल्ट सफाई में निकले बालू से भरे बोरे

Wed, 17 Jun 2020 06:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
yamuna, rever, cleen, poklane, silt, mathura
बंगाली घाट पर यमुना में सिल्ट निकालती पोकलेन मशीन। - फोटो : MATHURA
मथुरा। यमुना मिशन द्वारा यमुना जी के बंगाली घाट पर किए जा रहे सिल्ट साफ करने के काम में बुधवार को जैसे ही पॉकलेन ने यमुना की गहराई से सिल्ट निकलना शुरू किया, वहां से बालू से भरे बोरे निकलने लगे। बताया जाता है कि ये बोरे घाट के निर्माण के दौरान लगाए गए थे। ठेकेदार की लापरवाही के कारण इन्हें नहीं निकाला गया।
विज्ञापन

बुधवार को यमुना का जल स्तर घटते ही यमुना सिल्ट हटाने के काम में गति आ गई। करीब 20 मीटर तक पॉकलेन ने बंगाली घाट के सबसे नीचे की सीढ़ी से सिल्ट हटा दी। यह जल स्तर नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर गोकुल बैराज से पानी कम करके किया। यमुना में जैसे ही पॉकलेन ने घाटों से अलग सिल्ट उठाना शुरू किया, मिट्टी लदे बोरे निकलने लगे।
विज्ञापन

यह बोरे काफी पुराने थे तथा इनमें मिट्टी भरी हुई थी। बताया जाता है कि ये बोरे करीब 25 वर्ष पूर्व बंगाली घाट के पुनर्निर्माण के समय लगाए गए थे। ठेेकेदार ने सपोर्ट के लिए लगाए बोरों को हटाया नहीं था। यही बोरे नालों की गंदगी का यमुना में जमने का कारण बन गए। यमुना कार्य मिशन के प्रमुख कार्यकर्ता अरुण शर्मा ने बताया कि सिल्ट हटाने में अन्य गंदगी के अलावा मिट्टी लदे बोरे भी मिल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने तय की समय सीमा
नगर आयुक्त ने सिल्ट हटाने के काम को लेकर समय सीमा तय कर दी। उन्होंने यमुना मिशन के प्रमुख कार्यकर्ता को मानसून को देखते हुए 25 जून से पहले सिल्ट हटाने के काम पूरा करने को कहा है।
यमुना भक्त सिल्ट की कीमत बता रहे करोड़ों रुपये
जिस सिल्ट के चलते यमुना के अस्तित्व पर बन आई। अब उसी सिल्ट को यमुना भक्त करोड़ों रुपये की बता रहे हैं। घाटों पर यमुना पूजन करने वाले श्रद्धालु यमुना जी में सोने-चांदी से लेकर अन्य धातुओं का शृंगार भी करते हैं। यह श्रद्धालु कभी-कभी गुप्त दान भी करते हैं। इसके चलते जेवरात, हार आदि यमुना में ही विसर्जित कर देते हैं।

नगर आयुक्त ने बताया कि वह इस सिल्ट को अपनी आवश्यकता के अनुसार निगम की जमीन पर डलवाएंगे। वह नालों की जमी हुई गंदगी है। इसका प्रयोग हम अपने पौधरोपण वाले स्थानों पर भी कर सकते हैं। वहीं यमुना मिशन के प्रमुख कार्यकर्ता ने कहा है कि निगम जहां चाहेगा सिल्ट को ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed