फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna

यमुना में चला सफाई अभियान, घाटों से कूड़ा हटाया

Wed, 22 Apr 2020 05:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Yamuna
मथुरा। यमुना के घाटों से कूड़ा हटाते नगर निगम के कर्मचारी और यमुना भक्त। - फोटो : MATHURA
मथुरा। यमुना में नालों की गंदगी से घाटों का बुरा हाल हो गया था। श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही थीं। इस मुद्दे को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। यह मामला उजागर होने के बाद बुधवार को नगर निगम की टीमें यमुना के घाटों पर पहुंच गईं और कूड़ा हटाना शुरू कर दिया। इसी दौरान वहां मौजूद यमुना भक्त भी सफाई कार्य में जुट गए। शाम तक सफाई कार्य चलता रहा। उधर, नगर निगम की टीमों ने शहर के कई नालों की तलीझाड़ सफाई भी की।
विज्ञापन

यमुना में जा रही नालों की गंदगी को रोकने के लिए श्रद्धालुओं ने कई घाटों पर जाल लगाए हैं। गंदगी जालों पर इकट्ठा हो रही थी। यमुना में पानी बढ़ जाने पर गंदगी फिर यमुना के घाटों पर पहुंच गई। यह मामला अमर उजाला ने उजागर किया तो नगर निगम की टीमें घाटों पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

विश्राम घाट, दाऊजी घाट, श्याम घाट से गंदगी को हटाया गया। विश्व धर्म रक्षक दल के अध्यक्ष विजय चतुर्वेदी के नेतृत्व में कई यमुना भक्तों ने सफाई में सहयोग किया। उधर, नगर निगम की टीमें शहर के नालों की सफाई में भी जुट गई हैं। कई स्थानों पर टीमों ने नालों की तलीझाड़ सफाई की। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि नगर निगम शहर में सफाई अभियान चला रहा है। बुधवार को यमुना में सफाई कराई गई। साथ ही शहर के नालों से भी कूड़ा निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना के घाटों की सफाई के लिए सिल्ट हटाना जरूरी है। जब तक जेसीबी से सिल्ट नहीं हटाई जाएगी तब तक घाटों का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। केवल ऊपर से कूड़ा हटा देने से कुछ नहीं होने वाला।
- विपिन स्वामी, संस्थापक विश्व सनातन धर्म रक्षक दल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed