फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women will play a key role in making every home indigenous.

Mathura News: हर घर स्वदेशी बनाने में महिलाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Women will play a key role in making every home indigenous.
कार्यक्रम को संबोधित करती विधायक अंजुला माहौर व मौजूद महानगर अध्यक्ष हरिशंकर व अन्य।
मथुरा। भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है। यदि देश की महिलाएं स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर घरेलू स्तर पर ही आर्थिक मजबूती का आधार बनाएंगी, तो राष्ट्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। यह बात विधायक अंजुला माहौर ने कही।
विज्ञापन

डैंपियर नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर हर महिला घर-परिवार की जरूरतों में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दे तो न केवल स्थानीय कारीगरों व उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। ग्रामीण स्तर तक महिलाएं स्वरोजगार अपनाते हुए हस्तशिल्प, हैंडीक्राफ्ट और घरेलू उद्योगों को बढ़ावा दें। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने भी हर घर स्वदेशी उत्पाद पर जोर दिया। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी, पूनम गौड़, रामकिशन पाठक, हेमंत खंदौली, सुषमा अग्रवाल, कल्पना गर्ग, हीरा अतेंद्र, रचना पाठक, आरती चतुर्वेदी और छाया रावत समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed