{"_id":"6776dda63a379ed9ae0145c4","slug":"woman-who-came-to-visit-banke-bihari-missing-mathura-news-c-369-1-mt11004-123107-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vrindavan: बांकेबिहारी के दर्शन के बाद लापता हुई महिला भक्त, दो दिन से तलाश रहे घरवाले; अब तक नहीं चल सका पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vrindavan: बांकेबिहारी के दर्शन के बाद लापता हुई महिला भक्त, दो दिन से तलाश रहे घरवाले; अब तक नहीं चल सका पता
Sat, 04 Jan 2025 02:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:08 PM IST
सार
वृंदावन में परिवार सहित बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आई महिला श्रद्धालु लापता हो गई। परिवार वाले उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन दो दिन बाद भी उसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आई महिला लापता हो गई। परिजनों ने महिला को काफी तलाशने का प्रयास किया, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं लगा। अब पुलिस भी महिला की तलाश कर रही है, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है।
औरैया से परिवार के साथ बांकेबिहारी के बुधवार को दर्शन करने आई श्रद्धालु महिला गली नंबर तीन से लापता हो गई। महिला के परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। पति ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।
परिजनों से बिछुड़ गईं
औरैया के दिबियापुर निवास रामदुलारी (65) पत्नी वीरेंद्र सिंह कश्यप परिवार के साथ बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आई थीं। तभी वह गली नंबर तीन में परिजनों से बिछुड़ गईं। इस संबंध में पति वीरेंद्र ने बांकेबिहारी पुलिस चौकी में सूचना दी, साथ ही परिजनों ने नगर के मंदिरों, आश्रमों, परिक्रमा और गलियों में तलाश किया, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी महिला श्रद्धालु का सुराग नहीं लग सका। बांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु महिला लापता हो गई है। उसकी तलाश की जा रही है।