फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman snatching purse from tempo rider caught, looking for another

Mathura News: टेंपो सवार महिला से पर्स छीनने वाला दबोचा, दूसरे की तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Woman snatching purse from tempo rider caught, looking for another
मथुरा। सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को टेंपो सवार महिला से दो बाइक सवार युवक पर्स छीनकर भागे थे। पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पर्स में रखे मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

सोमवार को दामोदरपुरा निवासी भूपचंद की पत्नी आकांक्षा सिंह टेंपो में सवार होकर जा रही थी। अभी वह बैराज के पास पहुंची ही थी कि पीछे से बाइक सवार दो युवक आए उनके हाथ से पर्स छीनकर ले गए। पर्स में एंड्राॅयड फोन, एक कीपैड फोन, पैनकार्ड, आधार कार्ड व कुछ नकदी रखी हुई थी। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वह सदर थाने पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार औरंगाबाद की तरफ भागे हैं। पुलिस ने रास्ते में लगे लगभग 10 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की शिनाख्त कर ली।
विज्ञापन


मंगलवार की प्रात: साढ़े आठ बजे पुलिस ने औरंगाबाद स्थित कच्चे रास्ते से महिला से पर्स छीनने वाले एक आरोपी औरंगाबाद की पंडित वाली गली निवासी शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना एसआई त्रिमोहन सिंह कर रहे थे। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed