फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman Ends Life After Dispute with Husband Near BSA College Police Investigating

UP: पति के शब्दों ने चीर दिया कलेजा, पत्नी ने इसलिए फंदे से लटक कर दे दी जान; हैरान कर देने वाली वजह

Mon, 03 Nov 2025 02:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Nov 2025 02:43 PM IST
सार

पति से झगड़े के बाद पत्नी ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 
 

विज्ञापन
Woman Ends Life After Dispute with Husband Near BSA College Police Investigating
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

मथुरा के बीएसए कॉलेज के निकट पुरानी पुलिस चौकी के सामने किराये पर रहे दंपती में विवाद हो गया। इससे आहत होकर रविवार रात को पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, भरतपुर गेट के पास की रहने वालीं आशना उर्फ आशू (37) अपने परिवार के साथ बीएसए कॉलेज के निकट किराये के मकान में रहती थीं। उनकी पति से आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार सुबह किसी बात को लेकर दंपती में विवाद हुआ था।
विज्ञापन


इसके बाद रात को आशना ने फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे उतारा और मायके वालों को सूचना दे दी। सीओ आशना चौधरी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। हालांकि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed