फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman dies in accident, 14 injured

Mathura News: हादसे में महिला की मौत, 14 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in accident, 14 injured
राया (मथुरा)। थाना राया क्षेत्र अंतर्गत गांव हुलू के पास बरेली राजमार्ग पर रविवार देर रात पिकअप ट्रक में घुस गई। हादसे में राजस्थान की महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। 14 लोग घायल हो गए। मैक्स में सवार श्रद्धालु अस्थियां विसर्जन करने गंगाजी जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इस दौरान राजमार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

रविवार रात भरतपुर के रुदावल कस्बे के गांव महमदपुर निवासी करीब डेढ़ दर्जन श्रद्धालुओं गंगा स्नान करने पिकअप से सोरोंजी जा रहे थे। रविवार देर रात करीब ढाई बजे राया क्षेत्र में गांव हुलू के पास राजमार्ग पर पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में घुस गई। इससे पिकअप सवारों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राया अजय कौशल ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। घायलों में मोमा, भोलू, ममता, करीना, बृहमा, मुकेश, राजकुमारी, रामसिंह, खेमचंद, देवीचंद, ओमवती, विमलेश, सुनीता सिंह, प्रेमवती और दिलकुश शामिल हैं। वहीं धौलपुर के बाड़ी निवासी श्रीमती ब्रह्मा (61) की उपचार के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौत हो गई। ब्रह्मादेवी अपनी मां की अस्थियां विसर्जन करने परिजन के साथ जा रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed