{"_id":"5ef08dce8ebc3e42f57da51c","slug":"wine-fectory-illegel-dry-aria-vrindavan-mathura-mathura-news-agr447177537","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राई एरिया वृंदावन में शराब फ़ैक्टरी पकड़ी, एक पकड़ा और चार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राई एरिया वृंदावन में शराब फ़ैक्टरी पकड़ी, एक पकड़ा और चार फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। पुलिस ने परिक्रमा मार्ग श्यामनगर कॉलोनी में छापा मारकर शराब की फैक्टरी पकड़ी है। घर में चल रही शराब की फैक्टरी से स्प्रिट और खाली पव्वा बरामद किए हैं। पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में खलबली मच गई है। एक तस्कर गिरफ्तार कर लिया।
वृंदावन पुलिस को खबर मिली कि परिक्रमा मार्ग में श्यामनगर कॉलोनी में एक घर में शराब की फैक्टरी चल रही है। यहां पर देशी और अंग्रेजी शराब बनाई जा रही है। पुलिस ने छापा मारा तो चार तस्कर तो भाग खड़े हुए पर पुलिस के हत्थे एक तस्कर चढ़ गया। सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया रूपन सैनी निवासी श्यामनगर कॉलोनी है।
भागे हुए जगदीश प्रसाद उर्फ रामू निवासी दीवानकलां (थाना जमुनापार), सुंदर निवासी लोहागढ़ (थाना मांट), गजेंद्र निवासी सीरिया (थाना मांट) और नरेंद्र निवासी ब्यौही (कोतवाली सुरीर) है। फैक्टरी से पांच पेटी देशी शराब के पव्वा, चार ड्रम स्प्रिट, 25 लीटर भारी एक टंकी, सील करने की एक मशीन, 10 लीटर की केमिकल से भरी कैन, नगीना मार्का के रेपर आदि शराब बनाने का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस बेखबर
वृंदावन। बांकेबिहारी की नगरी ड्राई एरिया है। शहर में शराब की फैक्टरी बाकायदा संचालित हो रही थी, पर पुलिस को इसकी खबर न हो, यह सवाल खड़े करती है। कई लोग तो यह तक चर्चा कर रहे हैं कि पुलिस की सरपरस्ती में शराब फैक्टरी चल रही थी। अब आला अफसरों को पता चला गया तो फैक्टरी पकड़कर पुलिस ने अपना गुडवर्क दिखा दिया।