फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   wife of martyre want head of the terrorist

शहीद हेमराज की पत्नी ने मांगा आतंकी अनवर का सिर

Tue, 14 Jul 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Tue, 14 Jul 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
wife of martyre want head of the terrorist
ढाई साल पहले कोसीकलां के गांव शेरनगर के फौजी हेमराज का सिर कलम करने में शामिल आतंकी अनवर को सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में पाक सीमा पर मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इसकी सूचना पर डेम्पियर नगर स्थित अवागढ़ हाउस में जश्र मनाया गया। इस दौरान पटाखे चलाए गए और मिठाई बांटी गई। हेमराज की पत्नी धर्मवती ने कहा कि वह पति के सिर कलम करने वाले को मार गिराए जाने से संतुष्ट तो हैं लेकिन जिस तरह से उनके पति का सिर कलम किया गया वह भी उस आतंकी का सिर चाहती हैं।
विज्ञापन


मथुरा के थाना कोसीकलां के गांव शेरनगर निवासी 38 वर्षीय हेमराज सेना की राजपूताना राइफल्स में तैनात थे। आठ जनवरी 2013 को कश्मीर के पुंछ जिले के राजौरी सेक्टर के सूने गली इलाके में ड्यूटी के दौरान आतंकी उनका सिर काटकर ले गए थे। इसी दौरान मध्यप्रदेश के भी एक फौजी शहीद हुए थे। हेमराज के हत्यारों को सेना खोज रही थी। शहीद हेमराज की पत्नी धर्मवती ने बताया कि उन्हें कुछ समाचार चैनल के जरिए सुबह जानकारी मिली कि शहीद हेमराज के हत्यारे आतंकी मोहम्मद अनवर को सैनिकों ने पुंछ में हुई मुठभेड़ में ढेर कर दिया। धर्मवती ने कहा कि वह उस आतंकी का सिर चाहती हैं जिसने उनके पति का सिर कलम किया है। साथ ही जिन सैनिकों ने मुठभेड़ में उस भेड़िए को मारा है उस टीम को प्रमोशन दिया जाए। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि जिन सैनिकों ने मुठभेड़ में आतंकी अनवर को मारा है उस टीम को एक लाख ईनाम देने की उनकी इच्छा है।
विज्ञापन

 
हेमराज के सिर से खेल रहे थे, तब हुई आतंकियों की पहचान
शहीद हेमराज का सिर कलम करने के एक साल बाद गांव शेरनगर में लोग इकट्ठा थे तभी आतंकियों ने एक वीडियो जारी कर सेना को चेताया था। वीडियो में चार आतंकी हेमराज के सिर से फुटबॉल खेल रहे थे। इस वीडियो में आतंकियों ने हेमराज द्वारा चबाई जाने वाली तंबाकू की पुुड़िया और उनके द्वारा ड्यूटी के दौरान प्रयोग की जाने वाली टॉर्च भी दिखाई थी। सेनाधिकारियों ने उक्त वीडियो हेमराज की पत्नी धर्मवती को दिखाया था। धर्मवती ने किसी खास कंपनी के तंबाकू जिसे हेमराज काफी मात्रा में लेकर ड्यूटी जाने को ले जाते थे व टॉर्च की पहचान की। धर्मवती ने बताया कि वीडियो में चार आतंकी सेनाधिकारियों ने चिन्हित किए थे। उन्हीं में अनवर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed