{"_id":"5d851ae58ebc3e017e52be7f","slug":"wife-ki-death-per-hangama-mathura-news-agr4066802193","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो के जिलामंत्री की पत्नी की ऑपरेशन टेबल पर मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो के जिलामंत्री की पत्नी की ऑपरेशन टेबल पर मौत, हंगामा
विज्ञापन
मथुरा। महिला की मौत के बाद गोपी कृष्ण हॉस्पिटल में मौजूद मृतक महिला के परिजन और पुलिस।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शुक्रवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. डीपी गोयल के गोपी कृष्ण हॉस्पिटल में भाजयुमो के जिलामंत्री धीरज शर्मा की पत्नी की ऑपरेशन टेबल पर मौत हो गई। हॉस्पिटल में भर्ती होने के कुछ समय बाद ही महिला की मौत से गुस्साए परिजन ने जमकर हंगामा किया।
परिवारीजन के अलावा कई भाजपाई भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गया। भीड़ ने पांच घंटे तक शव भी नहीं उठने दिया। मामले में पूर्व जिलाध्यक्ष और उनके चिकित्सक बेटे और पुत्रवधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भीड़ शांत हुई। धीरज शर्मा ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
मथुरा में जीआईसी तिराहे के निकट भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. डीपी गोयल का गोपी कृष्ण हॉस्पिटल है। जनरलगंज नारद टीला निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलामंत्री धीरज शर्मा ने पांच दिन पहले अपनी पत्नी लवली उर्फ राखी (30) को यहां दिखाया था। राखी को पेट दर्द की शिकायत थी। धीरज शर्मा के अनुसार पत्नी को पांच दिन की दवा दी गई थी लेकिन कोई आराम नहीं हुआ। इसके बाद हॉस्पिटल के डॉ. प्रवीन गोयल व अनु गोयल ने यूटरस में कैल्शियम के कण बताकर दूरबीन से ऑपरेशन करने की सलाह दी।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने शुक्रवार की सुबह 10 बजे राखी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया और 5500 रुपये जमा करा दिए। 10:30 बजे राखी शर्मा को चिकित्सक ऑपरेशन थियेटर में ले गए। धीरज का आरोप है कि चिकित्सकों ने बेहोशी के इंजेक्शन का ओवरडोज लगा दिया इससे 11 बजे राखी की तबियत बिगड़ गई। धीरज का कहना है कि थोड़ी देर बाद उन्हें बताया गया कि राखी की हालत खराब है और उसे नयति ले जाएं। इसके बाद उन्होंने ऑपरेशन थियेटर में देखा तो राखी की मौत हो चुकी थी।
उधर, राखी की मौत की खबर सुनकर कुछ ही देर में परिवार वाले भी हॉस्पिटल पहुंच गए। हॉस्पिटल में हंगामा होने लगा। यह देख हॉस्पिटल के मालिक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. डीपी गोयल ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आठ थानों की पुलिस व दो सीओ पहुंच गए। दोनों तरफ से भाजपा के लोग भी आ गए थे। राखी के परिजन ने पांच घंटे तक तक शव नहीं उठने दिया और हंगामा किया। शाम चार बजे धीरज की तहरीर पर डॉ. डीपी गोयल, उनके बेटे डॉ. प्रवीन गोयल व पुत्रवधु डॉ. अनु गोयल सहित अस्पताल के स्टाफ के खिलाफ ऑपरेशन में लापरवाही बरतने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। रिपोर्ट के बाद राखी के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
राखी शर्मा को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया था। मरीज को सीवियर रिएक्शन हो गया था। उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन रिएक्शन कंट्रोल नहीं हो सका है। डॉक्टरों पर जो लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है वह गलत है।
डॉ. डीपी गोयल-हॉस्पिटल के मालिक
हॉस्पिटल में दो गुटों में बंट गए भाजपाई
मथुरा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. डीपी गोयल के हॉस्पिटल में हुई माहिला की मौत के बाद भाजपाई दो गुटों में बंट गए। एक गुट धीरज के साथ था तो दूसरा डॉ. गोयल के साथ। धीरज शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिलामंत्री है और डॉ. गोयल भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, इसे लेकर दोनों पुलिस पर अपने अपने हिसाब से कार्रवाई कराने का दबाव बना रहे थे। काफी देर तक अस्पताल में लोगों का जमघट रहा। भाजपाई भी मौके पर डटे रहे।