फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wife demands 10 lakh

Mathura News: पत्नी ने मांगी 10 लाख की रकम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Wife demands 10 lakh
चौमुहां। जैत थाना क्षेत्र के गांव अक्रूर निवासी धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी समेत आठ लोगों पर घर में घुसकर मां और भतीजे के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब 11 वर्ष पहले उसकी शादी पुष्प विहार कॉलोनी निवासी सीता से हुई थी। आरोप है कि शादी के करीब छह महीने बाद ही पत्नी उससे क्लेश करने लगी। वह लगातार 10 लाख रुपये की मांग करते हुए धमकी देती थी कि रकम नहीं देने पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर जेल भिजवा देगी। शिकायतकर्ता के अनुसार, पत्नी करीब दो माह से अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि 31 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 10 बजे पत्नी सीता अपनी मां किरण, भाभी दयावती, बहन जानकी, जीजा रमेश, चाचा केशा, चाची मुन्नी, ताऊ जम्मू समेत 8-10 लोगों के साथ उसके घर पहुंची। दरवाजा खुलने के बाद आरोपियों ने मां रुक्मिणी के साथ मारपीट कर दी। दादी को बचाने पहुंचे भतीजे मनीष के साथ भी मारपीट की गई। तहरीर के अनुसार, घटना में धर्मेंद्र की मां को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने उन्हें सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। जैत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed