{"_id":"6a9dcb004f2b5b8fe7061003","slug":"waterlogging-in-the-city-due-to-rain-mathura-news-c-369-1-mt11023-152164-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बारिश से शहर में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बारिश से शहर में जलभराव
विज्ञापन
भूतेश्वर रोड पर जलभराव में होकर निकलती थार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कई दिन से घने बादलों के बीच वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों को रविवार शाम राहत मिली। दोपहर बूंदाबांदी के बाद शाम को करीब एक घंटे तेज बारिश हुई। इससे जहां से शहर में कई जगह जलभराव हो गया वहीं किसानों के चेहरे खिल गए।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से ठीक पहले हुई बारिश के बाद कई दिन से आसमान में घने बादल छाने बावजूद सिर्फ बूंदाबांदी हो रही थी। शाम को हुई तेज बारिश से शहर के कंकाली मार्ग, भैंस बहोरा, नए बस स्टैंड, रेलवे पुल और भूतेश्वर रेलवे पुल के नीचे सहित हाईवे पर एटीवी के पास जलभराव हो गया। हालांकि कुछ देर बाद पानी की निकासी हो गई तब आवागमन सुचारु हुआ। वहीं इस बारिश से खरीफ की फसलों को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। वे अब अगली बारिश से आस लगाए हुए हैं।
बारिश का आंकड़ा चिंताजनक
जिले में इस वर्ष बारिश का आंकड़ा चिंताजनक है। यहां अब तक महज 242.3 मिमी बारिश दर्ज हुई है जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 540.9 मिमी बारिश हुई थी। सामान्यत: इस अवधि में यहां 430.1 मिमी बारिश होती है। इस वर्ष सामान्य से भी 187.8 मिमी कम बारिश हुई है। जो गत वर्ष के मुकाबले आधी से भी कम है।
विज्ञापन
-- --
जिले में इस बार गत वर्ष की अपेक्षा आधे से भी कम बारिश हुई है। इसका खरीफ की फसल पर प्रभाव पड़ेगा। रविवार की वर्षा से किसानों को राहत मिली है। अब भी मानसून की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
-आवेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी