फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holi 2025 In Mathura Vrindavan News: Mathura Holi 2025 Celebrations Will Start On Basant Panchami

Holi 2025: बसंत पंचमी से ब्रज में छाएगा होली का उल्लास, 40 दिन तक बिखरेंगे आस्था के अद्भुत रंग

Sat, 25 Jan 2025 11:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Jan 2025 11:53 AM IST
सार

देश-दुनिया में जहां दो दिन होली का पर्व मनाया जाता है। वहीं ब्रज के मंदिरों में होली 40 दिन मनाई जाएगी। बसंत पंचमी पर्व तीन फरवरी से ठाकुरजी भक्तों के साथ होली खेलेंगे। इसके साथ ही रंगों के इस उत्सव की शुरूआत हो जाएगा। 
 

विज्ञापन
Holi 2025 In Mathura Vrindavan News: Mathura Holi 2025 Celebrations Will Start On Basant Panchami
मथुरा होली (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित नगर के मंदिरों में 40 दिन होली का उल्लास छाएगा। बसंत पंचमी पर्व तीन फरवरी से ठाकुरजी भक्तों के साथ होली खेलेंगे। जहां सेवायत गोस्वामी आराध्य को गुलाल सेवित करेंगे। उनके कपोलों पर गुलाल लगाएंगे। वहीं आरती के बाद श्रद्धालुओं पर गुलाल बरसाया जाएगा। राधावल्लभ मंदिर में होली के पदों का गायन किया जाएगा। गोस्वामियों द्वारा तैयारियां की जाने लगी हैं।
विज्ञापन


देश-दुनिया में जहां दो दिन होली का पर्व मनाया जाता है। वहीं ब्रज के मंदिरों में होली 40 दिन मनाई जाएगी। बसंत पंचमी 3 फरवरी से होली की शुरुआत हो जाएगी जो कि 14 मार्च तक पूर्णिमा तक लगभग 40 दिन होली मनाई जाएगी। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर में बसंत पंचमी से होली की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन


इस दिन सेवायत गोस्वामी द्वारा आराध्य बांकेबिहारी के कपोलों और ठोड़ी पर गुलाल का शृंगार किया जाएगा। ठाकुरजी को गुलाल सेवित किए जाने के बाद सुबह शृंगार आरती, राजभोग आरती और शाम को शयन आरती के बाद श्रद्धालुओं पर ठाकुरजी पर चांदी के थालों में सेवित किया गया प्रसादी गुलाल बरसाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में गुलाल की होली बसंत पंचमी से दस मार्च रंगभरनी एकादशी तक होगी। रंगभरनी एकादशी पर से पूर्णिमा तक ठाकुरजी रंग, गुलाल, केसर, चोबा इत्र, अर्गजा और गुलाल जल से होली खेलेंगे।


ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में बसंत पंचमी पर बसंती रंग के पुष्पों और कपड़ों से मंदिर को सजाया जाएगा। मंदिर के प्रबंधक अशोक गौतम ने बताया कि ठाकुरजी को भी बसंती रंग की पोशाक धारण कराई जाएगी। सुबह शृंगार आरती के बाद शाम को संध्या आरती के बाद भक्तों पर गुलाल बरसाया जाएगा। वहीं मंदिर में समाजियों द्वारा होली के पदों का गायन सुबह और शाम किया जाएगा। यह होली की परंपरा पूरे चालीस दिन तक गोस्वामी समाज द्वारा निर्वाह की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed