फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vrindavan will be the governor of the state today

आज वृंदावन आएंगे प्रदेश के राज्यपाल

Wed, 26 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा Updated Wed, 26 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। शक्तिपीठ के रजत जयंती उत्सव का शुभारंभ गुरुवार को प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक करेंगे। जिला प्रशासन और वात्सल्य ग्राम प्रबंधतंत्र ने आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

वात्सल्य ग्राम के मीडिया प्रभारी डा. उमाशंकर राही के अनुसार सुबह 9 बजे से आयोजित होने वाले शुभारंभ समारोह में राज्यपाल रामनाईक मुख्य अतिथि होंगे। प्रदेश कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और स्वाती सिंह विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। उधर, कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह के अनुसार राज्यपाल पानीगांव-वृंदावन एप्रोच मार्ग स्थित पवन हंस पर पहुंचेंगे। यहां से वो कार से वात्सल्य ग्राम में आयोजित समारोह में जाएंगे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव की सूचनानुसार प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सुबह 9:20 बजे लखनऊ से हैलीकॉप्टर द्वारा वृंदावन पहुंचेंगेे। 9:30 बजे वात्सल्य ग्राम जाएंगे और वहां 11:30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। उधर, मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीविश्वास सारंग 27 अप्रैल को 11.00 बजे गिर्राज जी की परिक्रमा में सम्मलित होंगे। इनके अलावा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। वह दोपहर 3 से 4 बजे तक भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद 28 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे मंडी समिति मथुरा का निरीक्षण और 2:30 से 3:30 तक कलेक्ट्रेट में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed