फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowd of political personalities devotees on New Year in Mathura Big challenge for the police

यूपी: मथुरा- वृंदावन में नववर्ष पर राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों, फिर श्रद्धालुओं  की भीड़; पुलिस के चुनौती

Sat, 30 Dec 2023 01:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Dec 2023 01:11 PM IST
सार

साध्वी ऋतंभरा के 60वें जन्मदिन पर आयोजन को लेकर राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों सहित 10 हजार लोग आएंगे। इसके साथ ही नववर्ष पर श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ेगी। जिसके चलते पुलिस प्रशासन के सामने सुरक्षा व्यवस्था बड़ी चुनौती है।
 

विज्ञापन
Crowd of political personalities devotees on New Year in Mathura Big challenge for the police
साध्वी ऋतंभरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

मथुरा के वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋतंभरा के 60वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे षष्ठी पूर्ति महोत्सव की तैयारियां शुक्रवार शाम तक पूरी कर ली गईं। साध्वी का जन्मदिन एक जनवरी को है, लेकिन महोत्सव की शुरुआत शनिवार से ही हो जाएगी। तीन दिवसीय समारोह में देशभर की राजनीतिक व धार्मिक हस्तियों सहित करीब 10 हजार लोग जुटेंगे। इसी बीच नववर्ष के मद्देनजर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगेगी। ऐसे में पुलिस के सामने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की बड़ी चुनौती है। इसी के तहत आगरा रेंज से अतिरिक्त पुलिस बल मांगा गया है।
विज्ञापन



वात्सल्य ग्राम में वीआईपी के लिए हेलीपैड बनाया गया है। वहीं, वृंदावन के पवनहंस हेलीपैड का भी इस्तेमाल किया जाएगा। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि किस हेलीपैड का उपयोग किस वीआईपी के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के लिए किया जाएगा। इसका निर्धारण अभी नहीं हुआ है। आगमन का समय कई वीआईपी का एक साथ होते हैं, तो दोनों हेलीपैड का इस्तेमाल किया जाएगा। एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि पवनहंस हेलीपैड पर जिन वीआईपी को उतारा जाएगा। उनको जब हेलीपैड से सड़क मार्ग के जरिये वात्सल्य ग्राम लाया जएगा, उस समय मार्ग को आमजनता के लिए बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बांकेबिहारी के दर्शन की राह में मौसम और वीआईपी बनेंगे बाधा
सीएम योगी सहित अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों के आगमन के साथ ही करीब 10 हजार लोग महोत्सव में आएंगे। इधर, नववर्ष के मद्देनजर भी देशभर से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाएगा। ऐसे में भीड़ नियंत्रण करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगा। साथ ही खराब मौसम भी हेलिकॉप्टर की लैंडिंग में बाधा बन सकता है। इन सबको लेकर पुलिस-प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। वहीं, आम जनता को भी रूट डायवर्जन के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मंदिर प्रशासन ने पहले ही बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाओं को दर्शन के लिए न आने की अपील की है। प्रशासन ने भी अपील की है कि अभी ठंड अधिक है। कोहरा भी पड़ रहा है। ऐसे में लोग यात्रा के दौरान अपनी जान को जोखिम में न डालें। नव वर्ष के बाद दर्शन करने पर विचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के पहले बालिका सैनिक स्कूल लोकार्पण करेंगे रक्षा मंत्री
वात्सल्य ग्राम में देश के पहले बालिका सैनिक स्कूल की शुरुआत एक जनवरी से होने जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसका लोकार्पण करेंगे। साध्वी दीदी ऋतंभरा ने बताया कि वात्सल्य ग्राम में बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने से लेकर आत्मरक्षार्थ जीवन बिताने की शिक्षा दी जा रही है। उनके अंदर देश प्रेम की भावना जागृत करने के लिए सीमा पर ले जाकर जवानों के राखी बांधने का सराहनीय कार्य भी किया गया है। देश सेवा के कार्य को आगे बढ़ाते हुए लड़कियों के लिए सैनिक स्कूल खोलने का निश्चय किया था, जिसे मंजूरी मिली और अब लोकर्पण की घड़ी आ गई है।

इस प्रकार रहेगा कार्यक्रम
30 दिसंबर को सुबह 7.30 बजे से तीन दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ होगा। दोपहर 2 से शाम पांच बजे तक मंचीय कार्यक्रम 30 और 31 दिसंबर को होंगे। एक जनवरी को सुबह 9 बजे पूर्णाहुति होगी। इसके बाद 10 बजे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ प्राकृतिक चिकित्सालय और बालिका सैन्य स्कूल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 11 बजे से मंचीय कार्यक्रम शुरू होंगे, जिसमें संतों का संबोधन होगा। रजत शिलाओं से साध्वी ऋतंभरा का तुलादान किया जाएगा। उन्हें 60 प्रकार के फूलों से बनी 60 किलो की माला भेंट की जाएगी।


आज आने वाली हस्तियां: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, सांसद हेमा मालिनी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, लोक गायिका मालिनी अवस्थी व भजन गायिका साध्वी पूर्णिमा।
कल आने वाली हस्तियां: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल।
एक जनवरी को आने वाली हस्तियां: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, योग गुरु बाबा रामदेव और पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज

रेंज से मांगा गया पुलिस बल
2 कंपनी पीएसी
300 सिपाही-हेडकांस्टेबल
2 एडिशनल एसपी
6 सीओ
15 इंस्पेक्टर
50 सब इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed