फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   VIP culture prevailed in Bankebihari temple devotees were stopped during Mangala Aarti

UP: बांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी कल्चर रहा हावी, मंगला आरती में रोक दिए श्रद्धालु; पुलिस ने ही तोड़े दिए नियम

Mon, 18 Aug 2025 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह तुषार चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन
तुषार चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Aug 2025 10:13 AM IST
सार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती में श्रद्धालुओं को रोका गया। वहीं वीआईपी को शामिल होने की परमिशन दी गई।

विज्ञापन
VIP culture prevailed in Bankebihari temple devotees were stopped during Mangala Aarti
बांके बिहारी मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती में इस बार कुछ अलग ही दृश्य देखने को मिला। आरती में केवल 600 लोगों को ही अनुमति दी गई थी। केवल पासधारक ही पहुंचे, लेकिन मंदिर में तमाम पुलिसकर्मी और उनके स्वजन आरती में शामिल हो गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लग रहा है कि आरती के दौरान मंदिर में दो हजार से अधिक लोग मौजूद रहे। भीड़ के कारण खुद अधिकारी भी फंसे हुए नजर आए। उन्हें निकालने के लिए पुलिसकर्मियों को जद्दोजहद करनी पड़ी। फेसबुक पर ब्रजवासी तरह-तरह के कमेंट्स भी लिख रहे हैं। पुलिस प्रशासन के इस रवैये का विरोध भी हो रहा है।
विज्ञापन




 
Trending Videos

विदित हो कि जन्माष्टमी के पर्व पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वर्ष में एक बार मंगला आरती की जाती है। साल 2022 में मंगला आरती में भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की मौत और कई लोगों के घायल हो जाने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर मंदिर के संचालन की जिम्मेदारी सिविल जज जूनियर डिवीजन को दे दी। तभी से कोर्ट के आदेश पर सारे कार्य हो रहे थे। पिछले वर्ष कोर्ट ने आरती में 600 लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी थी, जिसमें सेवायत और उनके परिजन भी शामिल थे। इस बार मंदिर की जिम्मेदारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित हाईपावर कमेटी पर है। कमेटी के अध्यक्ष हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज अशोक कुमार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अभी हाल ही मीटिंग कर अधिकारियों से कहा कि इस बार भी 600 लोगों को ही परमिशन दी जाए। इसके लिए सेवायतों ने पास जारी किए। एसपी सिटी और सीओ सदर के ऑफिस से पास बनाए गए, लेकिन मंदिर में आरती के समय अत्यधिक लोग पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों से लेकर सिपाहियों तक की भीड़ मंदिर में आरती के दौरान रही। भीड़ भी इतनी अधिक हो गई कि खुद एडीजी आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ और उनके परिजन भी फंस गए। पुलिसकर्मियों को उन्हें निकालने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। वहीं भीड़ में फंसकर एक महिला श्रद्धालु की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन

मंदिर में टूट गई वर्षाें पुरानी परंपरा, नहीं सुनाई गई कथा
जब मंदिर में ठाकुर जी का पर्दे की ओट में अभिषेक और मंगला आरती होती है तो मंदिर के अंदर सेवायत श्रीमद् भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाते हैं, लेकिन इस बार सेवायतों ने ऐसा नहीं किया। मंदिर के उपप्रबंधक उमेश शर्मा ने बताया कि इस बार भी मंदिर के सेवायत ब्रजेश गोस्वामी से कथा सुनाने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने कह दिया कि मंदिर में आम श्रद्धालुओं को कथा सुनाई जाती है। जब वह ही नहीं तो कथा किसे सुनाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed