फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Villagers caught smuggler with a pickup full of cattle

Mathura News: ग्रामीणों ने गोवंश से भरी पिकअप के साथ तस्कर पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught smuggler with a pickup full of cattle
गांव बरका में पिकअप में भरा गोवंश।
कोसीकलां (मथुरा)। गांव बरका में ग्रामीणों ने रविवार की प्रात: गोवंश से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया। साथ ही एक गोतस्कर भी हत्थे चढ़ गया, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया और गोवंश को मुक्त कराया।
विज्ञापन


प्रात: करीब 5:30 बजे गोवंश से भरी पिकअप गाड़ी गांव बरका से होते हुए जा रही थी, तभी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सोनपाल के मकान से टकरा गई। जिससे मकान का गेट टूट गया। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों को देख गोतस्कर हाथापाई कर हवाई फायरिंग करते हुए भागने लगे। तभी ग्रामीणों ने एक तस्कर को दबोच लिया। जबकि उसके दो साथी भाग निकले।
विज्ञापन


गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें दो गाय, चार सांड़ मिले। पुलिस ने गोवंश से भरी पिकअप को कब्जे में लेकर गोवंश को गोशाला भेज दिया। पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम जिला बुलंदशहर के थाना अरनिया के गांव नगला बंजारा रोहिंदा निवासी मेहंदी हसन बताया। आरोपी ने अपने साथियों के नाम राजू बंजारा निवासी बुलंदशहर, घुररू निवासी गांव सोनई, राया बताया। उसने बताया कि वह गोवंश को इगलास के गांव तोछीगढ़ से सिंगार हरियाणा ले जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर भागे आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed