{"_id":"649dd605558c046e670e17a6","slug":"vicious-miscreant-injured-in-police-encounter-mathura-news-c-29-1-mtr1016-97206-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गोली लगने से घायल
Fri, 30 Jun 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। थाना हाईवे व एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार रात मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया अंतरराज्यीय बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से चोरी के करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, उपकरण, चोरी में प्रयुक्त की गई एक कार, तमंचा एवं कारतूस बरामद किया है।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि थाना हाईवे व एसओजी की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित बालाजीपुरम के खाली मैदान के पास मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम नंदकिशोर उर्फ सिंटू पुत्र सौदान सिंह निवासी गांव नगला आंध्रा थाना औंछा मैनपुरी हाल पता बसंत वाटिका, एटीवी के पीछे संजय पब्लिक स्कूल के निकट थाना हाईवे बताया। बदमाश के खिलाफ थाना हाईवे, थाना सदर बाजार व थाना रिफाइनरी सहित अन्य जनपदों में भी चोरी सहित अन्य धाराओं में करीब 40 मुकदमे दर्ज हैं।
एसएसपी ने बताया कि शातिर अपराधी नंदकिशोर ताला लगे हुए मकानों की रेकी करता था। इसके बाद गाड़ी से अकेला जाता और मकान के गेट के सामने गाड़ी खड़ी कर देता था। ताकि आते जाते लोग शक न करें और उसे मकान मालिक से संबंधित कोई परिजन आदि ही समझें। इसी का फायदा उठाकर यह ताला तोड़कर मकान के अंदर घुस जाता और चोरी को अंजाम देकर फरार हो जाता। एसएसपी ने बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। टीम में हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी, एसओजी प्रभारी राकेश कुमार, उप निरीक्षक रविंद्र बाबू, उप निरीक्षक अमित आनंद, उप निरीक्षक दीपक नागर एवं उप निरीक्षक योगेश सहित अन्य शामिल रहे।